LIVE UPDATE
Big news

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला…यह क्या…एक जमीन का 6 बार मुआवजा..मृतक महिला को दिया करोड़ों…EOW ने 4 आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमाण्ड की मांग

रायपुर— ईओडब्लू की टीम ने एक दिन पहले भारतमाला में मुआवजा घोटाला की जानकारी पर एक साथ प्रदेश के रायपुर बिलासपुर कोरबा समेत कई जिलों में धावा बोला। अधिकारियों बैंक कर्मचारियों और राजस्व निरीक्षकों के घर पहुंचकर गहन जांच पडडाल किया। दस्तावेज छानबीन के बाद ईओडब्लू की टीम ने भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए ज़मीन अधिग्रहण के दौरान भारी अनियमितता प्रमाण पाया। प्रोजेक्ट में मुआवजा घोटाले किए जाने को लेकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरमीत खनूजा, उमा तिवारी, केदार तिवारी और विजय जैन का नाम शामिल हैं। जानकारी सामने आयी है कि अधिकारियों ने एक मृतक महिला को भी करोड़ों रूपयों का मुआजा दिया है।
एक दिन पहले ईओडब्लू की टीम ने भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत जमीन अधिग्रहण के दौरान मुआवजा घोटाला को केन्द्र में रखकर प्रदेश के अलग अलग जिलों में धावा बोला। इसी क्रम में ईओडब्लू की टीम ने बिलासपुर में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार लखेश्वर के घर में छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच पड़ताल के दौरान टीम ने मुआवजा वितरण में  भारी अनियितता वाले दस्तावेजों को जब्त किया। 
छापामार कार्रवाई के दौरान टीम के हाथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे है। इसमें एक ही जमीन के 6 अलग-अलग मालिकों का नाम सामने आया है। मजेदार बात है कि सभी मालिकों ने एक ही जमीन का करोड़ों मुआवजा लिया है। इसमें ईओडब्लू टीम को अधिकारियों की भूमिका के भी प्रमाण मिले हैं। एक महिला को तो अधिकारियों ने मृत होने के बाद मुआवजा दिया है। दस्तावेज के अनुसार मुआवज़ा देते समय महिला को जीवित होना बताया गया है। छापामार में अधिकारियों के घर से सोने के बिस्किट भी मिले हैं 
शुक्रवार को हुई छापेमारी के बाद सभी आरोपियों को एसीबी और ईओडब्लू की संयुक्त टीम ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। ट
ईओडब्लू ने चारों आरियों का सात रिमांड मांगा है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के दोरौन पुलिस की चाक चौबन्द व्यवस्था देखने को मिली है। जांच एजेन्सी का दावा है कि जल्द ही कई चेहरों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
बताते चलें कि एक दिन पहले यानी शुक्रवार 25 अप्रैल को जांच एजेंसी ने नया रायपुर, अभनपुर, दुर्ग-भिलाई, आरंग, और बिलासपुर समेत कई जिलों के 20 स्थानों पर धावा बोला था। टीम ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close