जांजगीर-चांपा..एसीबी बिलासपुर की कार्रवाई का आंकड़ा अब 56 तक पहुंच गया है… यानी रिश्वतखोरी के खिलाफ एक के बाद एक ट्रैप कार्रवाई और हर बार सरकारी तंत्र में रिश्वत के खेल पर सीधा प्रहार। ताजा मामला जांजगीर-चांपा के किरारी का है, जहां सरकारी स्कूल की प्राचार्य और बाबू ही एसीबी के जाल में फंस गए।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी की प्राचार्य अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 विकास मसीह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि स्कूल के सहायक ग्रेड-3 मनीष राठौर के करीब 80 हजार रुपये के वेतन वृद्धि एरियर को निकालने के एवज में पहले 20 हजार रुपये मांगे गए और बाद में 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षिका ने वीडियो में उठाए ऑनलाइन हाजिरी के मुद्दे, विभाग ने लिया सख्त एक्शन
CG News – जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, इस मामले में विभाग ने की कार्रवाई
Cg news।छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जोईधा राम डहरिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मनीष राठौर ने रिश्वत देने के बजाय एसीबी का दरवाजा खटखटाया। शिकायत सही पाए जाने के बाद बिलासपुर एसीबी ने ट्रैप की रणनीति बनाई। रकम लेकर शिकायतकर्ता स्कूल पहुंचा तो प्राचार्य ने खुद पैसे लेने के बजाय रकम बाबू विकास मसीह को देने के लिए कहा।

जैसे ही 10 हजार रुपये बाबू के हाथ पहुंचे… आसपास तैनात एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षिका ने वीडियो में उठाए ऑनलाइन हाजिरी के मुद्दे, विभाग ने लिया सख्त एक्शन
शिक्षिका ने वीडियो में उठाए ऑनलाइन हाजिरी के मुद्दे, विभाग ने लिया सख्त एक्शन
जांजगीर-चांपा। स्कूलों में ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर सवाल उठाने वाली शासकीय हाईस्कूल तुलसी की व्याख्याता (एलबी) निर्मला कोमल लहरे को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह सिर्फ एक स्कूल में हुई रिश्वत की कार्रवाई नहीं है… यह एसीबी बिलासपुर की लगातार सक्रियता का 56वां उदाहरण है। भ्रष्टाचार के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई का आंकड़ा 56 तक पहुंचना अपने आप में बताता है कि रिश्वत मांगने वालों के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई पर अपराध दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
दस से अधिक डाक्टरों की नवीन पदस्थापना,चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
दस से अधिक डाक्टरों की नवीन पदस्थापना,चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Transfer News/चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और उनसे संबद्ध अस्पतालों में पदस्थ 14 चिकित्सकों की नई पदस्थापना का आदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब सवाल सिर्फ 10 हजार की रिश्वत का नहीं… सवाल यह है कि एसीबी के 56वें ट्रैप के बाद रिश्वतखोरों के बीच अगला डर किस कार्रवाई का होगा?