बक्सर (बिहार)…सोशल मीडिया के दौर में कानून को चुनौती देना कुछ लोगों के लिए बहादुरी बनता जा रहा है, लेकिन बक्सर में यही दिखावा एक ट्रक चालक को सीधे जेल ले गया। बीच सड़क ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की धमकी देने वाला वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना बक्सर जिले के गोलंबर इलाके की है, जो उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा से सटा संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां भारी वाहनों की नियमित जांच की जाती है। इसी दौरान यूपी के मऊ जिले का रहने वाला ट्रक चालक गोबिंद यादव जब बिहार में प्रवेश कर रहा था, तो पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोका।

ये खबर भी पढ़ें…
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा बुलाई गई एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस द्वारा कागजात मांगे जाने पर ट्रक चालक ने सहयोग करने के बजाय बहस शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ते ही चालक ने पुलिसकर्मी को ट्रक चढ़ाकर मारने की धमकी दे दी। इतना ही नहीं, उसने पूरे घटनाक्रम का वीडियो खुद अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया।

वीडियो में ट्रक चालक खुलेआम कहता नजर आया कि “हट जाओ नहीं तो गाड़ी चढ़ा दूंगा, तीन महीने में बेल हो जाती है, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।” यही वीडियो बाद में इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में चर्चा का विषय बन गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संचालित M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 में चयनित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो सामने आते ही बक्सर पुलिस हरकत में आई। वीडियो की पुष्टि के बाद संबंधित थाना क्षेत्र को अलर्ट किया गया। सरकारी ड्यूटी में बाधा और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक गोबिंद यादव को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रक को भी जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले पर बक्सर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को धमकाना गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।