सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। जुआरियों के साथ मिली भगत करने वाले पांच पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

इनमें प्रतापपुर थाना प्रभारी दिनेश पुरैना, एक उप निरीक्षक और तीन आरक्षकों के नाम शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रतापपुर क्षेत्र में लंबे समय से जुए के फड़ संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इस सूचना को एसपी ने गंभीरता से लिया और विशेष टीम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

सूरजपुर पुलिस की टीम ने प्रतापपुर स्थित एक सुनसान मकान पर दबिश दी। रेड के दौरान मौके से 7 जुआरियों को गिरफतार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 99 हजार नगदी भी जब्त की गई।

जुआरियों से पूछताछ में थाना प्रभारी समेत कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निरीक्षक दिनेश पुरैना – थाना प्रभारी, प्रतापपुर

उप निरीक्षक विवेक खलखो

आरक्षक राजेश तिवारी

आरक्षक भीमेश राम

आरक्षक राजकुमार पासवान