बिलासपुर …सिविल लाइन थाना क्षेत्रशहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सिविल लाइन पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत थाना क्षेत्र में संचालित कई स्पा सेंटरों की सघन जांच की गई।

पुलिस टीम ने 36 मॉल स्थित एक्वा स्पा, व्यापार विहार स्थित एसीसी स्पा, भारतीय नगर स्थित दर्शना स्पा, मैग्नेटो मॉल के पास एलिमेंट्स स्पा तथा महाराणा प्रताप चौक स्थित एक्वा-2 स्पा की जांच की। जांच के दौरान स्पा सेंटरों में संदिग्ध और अनियमित गतिविधियां सामने आईं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संचालित M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 में चयनित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित स्पा प्रबंधकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई की जद में आए लोगों में अविनाश लहरे उसलापुर, ऋषभ सारथी उसलापुर, मोहम्मद मोइन खान टॉप्सिया तिलजला, पश्चिम बंगाल, मनीष जोशी विद्यानगर और अमन सेन महाराणा प्रताप चौक शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। स्पा सेंटरों को निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.