Banke Bihari Mandir Corridor-मथुरा-वृंदावन। नगर निगम ने सोमवार को वृंदावन के ऐतिहासिक ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के चारों ओर लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में कॉरिडोर बनाने के प्रस्ताव को भारी हंगामे के बीच पारित कर दिया। यह प्रस्ताव राज्य सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाना है।

भाजपा का समर्थन, विपक्ष का विरोध : नगर निगम की बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त जगप्रवेश सहित सभी वार्डों के पार्षद मौजूद थे। भाजपा से जुड़े पार्षदों ने सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का पुरजोर समर्थन किया और ‘बांके बिहारी लाल की जय’ के नारे लगाए। वहीं, विपक्षी पार्षदों ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध दर्ज कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
जशपुर/बगिया:(मनीष जायसवाल) छत्तीसगढ़ के शिक्षक आंदोलन में बुधवार का दिन संवाद के लिहाज से अहम रहा। दिन में स्कूल शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राचीन स्वरूप और विस्थापन की चिंता : बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र से कांग्रेस पार्षद घनश्याम चौधरी ने कॉरिडोर निर्माण का सबसे मुखर विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि इस निर्माण से वृंदावन की प्रसिद्ध कुंज गलियों का प्राचीन स्वरूप और सांस्कृतिक विरासत नष्ट हो जाएगी। इसके साथ ही, सैकड़ों लोग विस्थापित होंगे और उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होगी।

महापौर का आश्वासन: पुनर्वास और सहमति से निर्माण : विपक्षी विरोध के बावजूद, महापौर विनोद अग्रवाल ने कॉरिडोर निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बांके बिहारी के दर्शन के लिए हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, और इसलिए सरकार उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार कॉरिडोर का निर्माण कराना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG School Edcuation : स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कलेक्टरों को लिखा पत्र
CG School Edcuation : स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कलेक्टरों को लिखा पत्र
CG School Edcuation/रायपुर। स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेशभर के कलेक्टर्स को पत्र लिखकर सितंबर महीने में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महापौर ने मंदिर के सेवायतों (सेवादारों) की आवासीय चिंताओं को निर्मूल बताया और आश्वासन दिया कि सरकार सभी प्रभावितों का समुचित पुनर्वास कराएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कॉरिडोर का निर्माण गोस्वामी समाज की मांगों के अनुरूप ही कराया जाएगा और सरकार सेवायत गोस्वामियों, क्षेत्रीय निवासियों तथा व्यापारियों में से किसी का भी अहित नहीं होने देगी।

अग्रवाल ने अंत में कहा कि सभी की सहमति से ही कॉरिडोर की अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
एलसीआईटी के आगे विभाग-प्रशासन घुटने पर? बड़े शिक्षण संस्थान पर विभागीय आदेश बेअसर, शिकायतों के बाद भी बेलगाम व्यवस्था!
एलसीआईटी के आगे विभाग-प्रशासन घुटने पर? बड़े शिक्षण संस्थान पर विभागीय आदेश बेअसर, शिकायतों के बाद भी बेलगाम व्यवस्था!
बिलासपुर/बोदरी...बोदरी स्थित लक्ष्मीचंद इंस्टीट्यूट हायर सेकेंडरी स्कूल (एलसीआईटी) को लेकर फिर शिकायत सामने आई है। इस बार शिकायत फीस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.