बिलासपुर….दशम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आज बिलासपुर शहर आयुर्वेद और स्वास्थ्य के रंग में रंगा नजर आया। संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन तथा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बिलासपुर के सहयोग से शहर में “रन फॉर आयुर्वेद” का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टोरेट से हुई, जहां कलेक्टर संजय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। यह दौड़ मरीन ड्राइव के तिरंगा स्थल पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि की मौजूदगी और उत्साह ने प्रतिभागियों का जोश दोगुना कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा बुलाई गई एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी, विद्यार्थी और नागरिक शामिल हुए। हर उम्र के लोगों ने आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को अपनाने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में भी रोमांच देखने को मिला। प्रथम स्थान पर रामेश्वर बरगाह, द्वितीय स्थान पर नरेश कौशिक और तृतीय स्थान पर बसंत कुमार रहे। वहीं दिव्या और रविकांत को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेताओं को प्रमाणपत्र जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल ध्रुव ने प्रदान किए।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संचालित M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 में चयनित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं था, बल्कि एक जन-जागरूकता अभियान भी था। प्रतिभागियों ने दौड़ पूरी करने के बाद आयुर्वेदिक जीवनशैली, संतुलित आहार-विहार और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अनिल कुमार सोनी, डॉ. रश्मि जितपुरे, डॉ. निशांत कौशिक, डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. अजय भारती, डॉ. विश्वनाथ पटेल, डॉ. प्रवीण मिश्रा, डॉ. प्रभात पटेल, योग चिकित्सक योगेंद्र चौहान, सक्षम संस्था की रेखा गुल्ला और एनएसएस प्रभारी मोना केवट का विशेष योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.