बिलासपुर…शहर में शराब के लिए पैसे मांगने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। तारबाहर थाना क्षेत्र में पुराना बस स्टैंड के पास आरोपी ने पैसे नहीं मिलने पर युवक पर नुकीले ब्लेड से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पैसे नहीं दिए, कर दिया हमला

घटना रात करीब 10:30 बजे की है। प्रार्थी दुकान बंद कर घर जा रहा था, जबकि उसका छोटा भाई होटल के पास रुका हुआ था। इसी दौरान सूचना मिली कि देवरीखुर्द निवासी भुनेश्वर पटेल उर्फ भन्ना ने शारदा होटल के सामने युवक जैकी छाबड़ा से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू की और जान से मारने की धमकी देते हुए नुकीली वस्तु से गले, पेट और दोनों हाथों पर हमला कर दिया।

तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
एक तरफ चाकू की दहशत, दूसरी तरफ दिनदहाड़े झपटमारी; पुलिस की दोहरी कार्रवाई
एक तरफ चाकू की दहशत, दूसरी तरफ दिनदहाड़े झपटमारी; पुलिस की दोहरी कार्रवाई
बिलासपुर ...सार्वजनिक जगह पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला एक व्यक्ति पकड़ा गया, तो दूसरी ओर सड़क पर बाइक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ स्तर पर निर्देश मिलने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

हथियार बरामद, आरोपी जेल भेजा

ये खबर भी पढ़ें…
अमर के जन्मदिन पर जश्न के कई रंग, रौशन के साथ बुजुर्गों-बालिकाओं के बीच पहुंचे युवा; विधायक पर बरसा आशीर्वाद
अमर के जन्मदिन पर जश्न के कई रंग, रौशन के साथ बुजुर्गों-बालिकाओं के बीच पहुंचे युवा; विधायक पर बरसा आशीर्वाद
बिलासपुर.... जन्मदिन पर आमतौर पर केक कटता है, बधाइयां मिलती हैं और समर्थकों का हुजूम जुटता है। अमर अग्रवाल के जन्मदिन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक कवर लगा ब्लेड थर्माकोल काटने का उपकरण बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

टीम की भूमिका

ये खबर भी पढ़ें…
घड़ी ने 12 बजाए, अमर ने काटा केक; मनीष की अगुवाई में आधी रात कार्यकर्ताओं का जश्न, सुबह बच्चों के बीच बांटी खुशियां
घड़ी ने 12 बजाए, अमर ने काटा केक; मनीष की अगुवाई में आधी रात कार्यकर्ताओं का जश्न, सुबह बच्चों के बीच बांटी खुशियां
बिलासपुर...भाजपा विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। 21 सितंबर की मध्यरात्रि जैसे ही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया।