बिलासपुर… मोपका क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 85 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के दौरान मकान के बाहर खड़े होकर आने-जाने वालों पर नजर रख रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से नगद जब्त किए हैं। मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

मोपका चौकी पुलिस के अनुसार, रामकृष्ण नगर मोपका निवासी रिंकी सेन ने 12 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 जून की दरम्यानी रात उसके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवर व नगदी समेत करीब 85 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहित ध्रुव , निवासी भाटापारा मोपका को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस के मुताबिक, मोहित ने बताया कि चोरी के दौरान मुख्य आरोपी ने उसे मकान के बाहर खड़ा कर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी थी। इसके बदले उसे 15 हजार रुपये मिले थे, जिसमें से 14 हजार रुपये खर्च करने की बात उसने बताई।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपराध में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस चोरी के बाकी सामान की बरामदगी के साथ मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.