IAS Transfer- भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय की ओर से 19 अगस्त  को आदेश जारी किया गया है।

Ias transfer।जारी आदेश के अनुसार 2012 बैच की अधिकारी भारती जाटव ओगरे को उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वे खनिज साधन विभाग में अपर सचिव के रूप में कार्यरत थीं।

आदेश में उनके पूर्व पदस्थापना संबंधी 17 जून 2026 के विभागीय आदेश को संशोधित करने का भी उल्लेख किया गया है।

इसी तरह 2013 बैच की अधिकारी मनीषा सेंतिया को गृह विभाग से स्थानांतरित करते हुए पर्यटन विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2016 बैच की अधिकारी शुभिस्मिता सक्सेना को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से स्थानांतरित कर गृह विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है।

वहीं 2017 बैच के अधिकारी विवेक कुमार, जो पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे, उन्हें नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त अधिकारियों को उनके नाम के समक्ष दर्शाए गए नवीन पद पर आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से पदस्थ किया जाता है। आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल द्वारा जारी किया गया है।