बिलासपुर…शहर में अपराध और चाकूबाजी पर लगाम कसने के लिए बिलासपुर पुलिस ने रविवार सुबह बड़ा अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर आदतन गुंडों, निगरानी बदमाशों और चाकूबाजों के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 90 संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को हिरासत में लेकर सत्यापन और पूछताछ की गई।

जांच के बाद 76 आदतन गुंडा-बदमाशों और चाकूबाजों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं 12 लोगों को धारा 170 के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
शहर का माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, अब तक 11 दोषी गिरफ्तार; दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ जारी..  कप्तान का दो-टूक—आरोपी कहीं भी छुपा हो, बचेगा नहीं
शहर का माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, अब तक 11 दोषी गिरफ्तार; दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ जारी.. कप्तान का दो-टूक—आरोपी कहीं भी छुपा हो, बचेगा नहीं
बिलासपुर.... रक्षाबंधन की रात कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना के बाद कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो बदमाश धारदार हथियार के साथ दबोचे गए

अभियान के दौरान दो आरोपी अवैध धारदार हथियार के साथ पकड़े गए। उनके कब्जे से हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए और वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की तस्वीर लगभग साफ! कभी भी हो सकता है ऐलान… तोखन साहू की ताजपोशी तय?
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की तस्वीर लगभग साफ! कभी भी हो सकता है ऐलान… तोखन साहू की ताजपोशी तय?
बिलासपुर...छत्तीसगढ़ भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की कवायद अब उस मुकाम पर पहुंचती दिखाई दे रही है, जहां किसी भी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुंडों को पुलिस की दो टूक चेतावनी

कार्रवाई के दौरान चिन्हित बदमाशों और चाकूबाजों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में मारपीट, अवैध हथियार रखने, दहशत फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई तो सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर जिला बदर और अन्य कठोर कानूनी प्रावधान भी लागू किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल बैग भारी, बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही किताबें! पिरैया के पालक ने उठाई आवाज.. सीएम तक  पहुँची शिकायत
स्कूल बैग भारी, बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही किताबें! पिरैया के पालक ने उठाई आवाज.. सीएम तक पहुँची शिकायत
बिलासपुर... बिल्हा विकासखंड के ग्राम पिरैया में बच्चों के स्कूल बैग का बढ़ता वजन अब शिकायत का विषय बन गया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभियान आगे भी रहेगा जारी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान के जरिए बिलासपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि शहर में गुंडागर्दी, चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसे तत्वों की सूचना तत्काल दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।