LIVE UPDATE
Bilaspur

साइकिल की चाबी हाथ में आते ही खिल उठे चेहरे, 25 बेटियों के सपनों को मिली नई रफ्तार

साइकिल की चाबी हाथ में आते ही खिल उठे चेहरे, 25 बेटियों के सपनों को मिली नई रफ्तार

बिलासपुर…. स्कूल तक पहुंचने की दूरी जब किसी बेटी की पढ़ाई के रास्ते में बाधा बनने लगे, तब एक साइकिल सिर्फ सवारी नहीं रहती, बल्कि शिक्षा तक पहुंचने का जरिया बन जाती है। रेलवे परिक्षेत्र स्थित आंध्रा समाज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जब सरस्वती साइकिल योजना के तहत 25 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें मिलीं। साइकिल हाथ में आते ही छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, वार्ड क्रमांक 69 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य प्रकाश यादव तथा वार्ड क्रमांक 70 के पार्षद एवं जोन अध्यक्ष एम. श्रीणु राव सहित आंध्रा समाज के पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और नागरिक मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुर्वेदिक न्यूरोथैरेपी पद्धति से होगा निःशुल्क उपचार, न्यूरोथैरेपी के जनक वैद्य मनोज शर्मा सहित देशभर के 60 डॉक्टर एवं थेरेपिस्ट होंगे शामिल
आयुर्वेदिक न्यूरोथैरेपी पद्धति से होगा निःशुल्क उपचार, न्यूरोथैरेपी के जनक वैद्य मनोज शर्मा सहित देशभर के 60 डॉक्टर एवं थेरेपिस्ट होंगे शामिल
बिलासपुर। श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित चार दिवसीय मेगा निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 पढ़ाई तक पहुंचने का सहारा

सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा देना और उन्हें शिक्षा से जोड़े रखना है। कार्यक्रम के दौरान साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं में खासा उत्साह रहा। विद्यालय प्रबंधन और अतिथियों ने उम्मीद जताई कि यह सुविधा छात्राओं की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई के प्रति उनके उत्साह को और मजबूत करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां मिलीं… क्लीनिक में प्रशासन की दबिश, नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे
बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां मिलीं… क्लीनिक में प्रशासन की दबिश, नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे
बिलासपुर...तखतपुर विकासखंड के ग्राम खमरिया में बिना वैध औषधि अनुज्ञप्ति के दवाइयों के भंडारण का मामला सामने आया है। खाद्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने विद्यालय प्रबंधन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। बालिकाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

 नशे से दूरी का संकल्प

ये खबर भी पढ़ें…
अब मशीन तौलेगी और मशीन ही देगी राशन… बिलासपुर में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम की शुरुआत
अब मशीन तौलेगी और मशीन ही देगी राशन… बिलासपुर में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम की शुरुआत
बिलासपुर...राशन की दुकान पर कतार, तौल और वितरण की प्रक्रिया से गुजरने वाले हितग्राहियों के लिए अब व्यवस्था बदलने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम को केवल साइकिल वितरण तक सीमित नहीं रखा गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर नशामुक्ति अभियान के तहत उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित जनों ने स्वस्थ, संस्कारवान और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर आंध्रा समाज के अध्यक्ष एन. रमना मूर्ति, सचिव पी. श्रीनिवास राव, उपाध्यक्ष डी.एन. प्रसाद, एस.वी. रमना, मंडल अध्यक्ष एस. श्रीनिवास राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप दास, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश अग्रवाल सहित विद्यालय परिवार और समाज के लोग उपस्थित रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close