बिलासपुर। श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित चार दिवसीय मेगा निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 24 से 27 अगस्त तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, दयालबंद, बिलासपुर परिसर में किया जा रहा है।

यह शिविर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, दयालबंद बिलासपुर के सौजन्य, आयुर्वेद न्यूरोथैरेपी एंड रिसर्च सेंटर, कोटा के विशेष सहयोग तथा शहर की आयुर्वेदिक न्यूरोथैरेपी एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. सुष्मिता गुबर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद के प्रधान परमजीत सिंह सलूजा, सचिव अमरजीत सिंह दुआ, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी, जसवीर सिंह सोनू एवं चरनजीत सिंह गंभीर तथा डॉ. सुष्मिता गुम्बर ने बताया कि यह शिविर लगातार चार दिनों तक 24 से 27 अगस्त तक चलेगा। शिविर में आयुर्वेदिक न्यूरोथैरेपी के जनक एवं राष्ट्रीय गुरु वैद्य मनोज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और मरीजों को चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे।

रीढ़, नसों, मांसपेशियों एवं जोड़ों की समस्याओं का मिलेगा निःशुल्क उपचार

डॉ. सुष्मिता गुंबर ने बताया कि शिविर में आयुर्वेदिक न्यूरोथैरेपी पद्धति के माध्यम से विभिन्न न्यूरो-मस्क्युलोस्केलेटल एवं दर्द संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार दिया जाएगा।

शिविर में विशेष रूप से स्लिप डिस्क, साइटिका, गर्दन एवं कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द (OA), अवस्कुलर नेक्रोसिस (AVN), फ्रोजन शोल्डर, क्रॉनिक शोल्डर, माइग्रेन, नसों से संबंधित दर्द एवं पैरालिसिस जैसी समस्याओं के मरीजों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी.

आयोजकों के अनुसार, शिविर में उपलब्ध आयुर्वेदिक न्यूरोथैरेपी तकनीकों के माध्यम से मरीजों को बिना ऑपरेशन उपचार के विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। मरीजों की समस्या एवं स्थिति के अनुसार उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा।

देशभर से 60 डॉक्टर एवं थेरेपिस्टों की टीम करेगी सेवा

इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 60 डॉक्टर एवं थेरेपिस्टों की टीम शामिल होगी। यह टीम वैद्य मनोज शर्मा के नेतृत्व में चारों दिनों तक मरीजों की जांच, चिकित्सा परामर्श एवं उपचार में अपनी सेवाएं देगी।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं न्यूरोथैरेपी की सुविधा पहुंचाना है। लोगों से अपील की गई है कि वे स्वयं शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के जरूरतमंद मरीजों को भी इसकी जानकारी दें।

निःशुल्क पंजीयन हेतु संपर्क

हेमा साहू: 7697634000
विवेक यादव: 7697655200
जसवीर सिंह गांधी: 9770400808
बलजीत सिंह चावला: 9300309300
हरमजन सिंह गंभीर: 7697611000
बलजीत कौर सलूजा: 9827181000
रश्मीत कौर: 626899408991
नितिन छाबड़ा: 9893144411
हरमीत कौर: 9407689762
सतिंदर सिंह गांधी: 9893961612
डॉ. सुष्मिता गुम्बर : 9755550613

शिविर का विवरण

दिनांक: 24 से 27 अगस्त 2026
स्थान: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, दयालबंद, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
अवधि: 4 दिवसीय
सेवा: निःशुल्क आयुर्वेदिक न्यूरोथैरेपी एवं चिकित्सा परामर्श

आयोजक: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, दयालबंद, बिलासपुर
विशेष सहयोग: आयुर्वेद न्यूरोथैरेपी एंड रिसर्च सेंटर, कोटा
सहयोग: डॉ. सुष्मिता गंबर, आयुर्वेदिक न्यूरोथैरेपी एवं पंचकर्म विशेषज्ञ, बिलासपुर

प्रधान: परमजीत सिंह सलूजा
सचिव: अमरजीत सिंह दुआ
कोषाध्यक्ष: गुरदीप सिंह अजमानी
सहयोगी: जसवीर सिंह सोनू एवं चरनजीत सिंह गंभीर
गुरुद्वारा प्रमुख श्री अमरजीत दुआ ने श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व के इस सेवा कार्य में अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।