LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

कोनी थानेदार नवीन देवांगन सस्पेंड…पुलिस कप्तान ने जारी किया आदेश…कहा..जाँच में की भारी लापरवाही

थानेदार पर जाँच में लगा लापरवाही का गंभीर आरोप

बिलासपुर…पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर संजीव शुक्ला के निर्देश पर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कोनी थानेदार नवीन कुमार देवांगन को निलंबित कर दिया है। देवांगन पर धारा 112/24, 268/24, 283/24, 302/24, 468/24, 22/25 और 34(2)आबकारी अधिनियम के तहत जांच मे लापरवाही का गंभीर आरोप हैं ।

निलंबन आदेश में पुलिस कप्तान ने बताया है कि थानेदार नवीन कुमार देवांगन ने प्रकरण में विवेचना के दौरान भारी लापरवाही को अंजाम दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नवीन देवांगन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। आदेश में बताया गया है कि नीलम बन के दौरान नवीन कुमार देवांगन रक्षित केंद्र में अटैच रहेंगे। इस दौरान उन्हें जीवन गुजारा भत्ता  दिया जाएगा।
 पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने निलंबन की पुष्टि करते हुए  कहा कि प्रकरण की गम्भीरता को समझते हुए मामले में निष्पक्ष जांच का आदेश भी  दिया गया है। ताकि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके। इससे अपराधियों के हौसले पस्त होंगे।
 साथ ही अपराधियों में पुलिस के प्रति खौफ भी पैदा होगा। पुलिस कप्तान रजनीश सिंह ने बताया कि अपराध कोई भी करे उसके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई होगी। अपराधियों को साथ देने वाले पुलिस कर्मचारियों पर भी कठोर एक्शन लिया जाएगा। ऐसे अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी जिन्होंने अपराधियों को फायदा पहुंचाने का काम किया है।
 उन्होंने कहा कि पुलिस को जनता के प्रति संवेदनशील होना पड़ेगा। हम आम जनमानस में पुलिस की छवि को न केवल अच्छे रूप मे देखना पसंद करते है। बल्कि अपराधियों।के बीच में दहशत ही कायम करना चाहते है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close