BilaspurChhattisgarh
भाभी ने किया शारीरिक रिश्ता बनाने से इंकार..देवर ने दिया मौत..विस्तार से पढ़ें..संयुक्त पुलिस ने आरोपी को कहां किया गिरफ्तार
भाभी ने किया रिश्ता बनाने से इंकार..देवर ने कर दिया हत्या

बिलासपुर—एसीसीयू और सीपत पुलिस की संयुक्त टीम ने भाभी की हत्या कर फरारी काट रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी देवर को चकरभाठा ग्राम के पास बांध के नीचे पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी देवर संजय बृजवासी ने अपने भाभी के साथ शारीरिक रिश्ता बनाने का दबाव बनाया। इंकार किेये जाने पर आरोपी ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार फरारी काट रहा था।
सीपत पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2025 को खैरा डंगनिया निवासी विवेक बर्मन ने हत्या का रिपोर्ट दर्ज कराया। शिकायत कर्ता ने बताया कि 7 मार्च की सुबह करीब दस बजे अपनी बहन के साथ हाई स्कूल डगनिया पढने गया था। स्कूल से दोपहर करीब 2:30 बजे घर लौटा। इस दौरान घर का दरवाजा बंद था लेकिन दरवाजा खोल कर अंदर गया। इसी दौरान उसने देखा कि उसकी मां राजकुमारी बर्मन खाट में सोई थी । उसका शरीर कथरी ढका था लेकिन लाईट बंद थी।
इस बीच मौसी सीमा सूर्यवंशी आई और मां को जगाने का प्रयास किया लेकिन मां नहीं उठी। इसके बाद उसने लाईट जलाया और कथरी उठाकर देखा तो मां रामकुमारी के गले में सफेद रंग का चेकदार गमछा खाट के पाटी से बंधा मिला। मां का गला गमछा से कसा हुआ था। चचेरी बहन अंजली ने बताया कि पापा संजय बृजवासी मुझे फोन कर बताया कि तेरी बड़ी मम्मी राजकुमारी का मर्डर कर दिया हूं। इसलिए सुसाइड करने जा रहा हूं। उसके बाद मोबाईल बंद कर दिया है। शिकायत कर्ता ने बताया कि उसे शक है कि मां की हत्या चाचा संजय बृजवासी ने किया है ।
दोनो की शिकायत पर रिपोर्ट अलग अलग दर्ज किया गया। शिकायत के बाद प्रकरण को विवेचना में लिया गया। पुलिस को विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी संजय बृजवासी निवासी तेलसरा आवास पारा थाना चकरभांठा घटना के बाद फरार है। संदेही का मोबाइल बंद है। पुलिस ने मुखबिर दौड़ाया साथ ही एसीसीयू के साथ आरोपी का पीछा करना शुरू किया। लगातार पतासाजी के बाद आरोपी को चकरभाठा एयरपोर्ट के पास ग्राम तेलसरा बांध के नीचे घेराबंदी कर पकडा।
आरोपी संदेही को पकड़कर पूछताछ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी देवर ने बताया कि भाभी राजकुमारी का दूसरे के साथ शारीरिक सबंध है। इस बात को लेकर विरोध किया। साथ ही मैने अपने साथ सबंध बनाने के लिए कहा। भाभी ने शारीरिक संबध बनाने से ना केवल इंकार किया बल्कि उसने कहा कि उसकी मर्जी चाहे जिसके साथ संबध बनाये।
भाभी से ऐसा जवाब सुनने के बाद गुस्सा आया। और फिर दोनों के बीच हाथापाई हुई। गुस्सा में आकर भाभी राजकुमारी को कमरा में रखे गमछा से गले मे जोर से लपेट कर खीचकर कस दिया। देखते ही देखते उसकी मौत हो गयी। गमछा को खाट के पाटी मे बांध दिया। पुलिस ने घटना में उपयोग किए गए आरोपी की स्कूटी और पहने हुये कपडे को जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक शिवसिंह बक्साल, प्रधान आरक्षक परमेश्वर सिंह ठाकुर, प्रफूल सिंह ठाकूर, कौशल वस्त्रकार आरक्षक राजेंद्र साहू, प्रकाश जगत, अकाश मिश्रा, आरक्षक सतपुरन जांगड़े और एसीसीयू टीम का सराहनीय योगदान रहा।





