LIVE UPDATE
Big news

नमो युवा रन: नशे को हराने दौड़े हजारों कदम, गूंजा बिलासपुर –युवा ही बनाएंगे विकसित भारत.. हेमराज और नीता बने चैंपियन

बिलासपुर..बिलासपुर की सड़कों पर आज युवा शक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। हजारों युवाओं ने ‘नमो युवा रन’ में भाग लेकर न सिर्फ दौड़ लगाई, बल्कि पूरे जोश और जज़्बे के साथ “नशा मुक्त भारत” का संकल्प लिया।

भव्य आयोजन को केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने सीएमडी चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

युवाओं का जज़्बा –नशा छोड़ो, राष्ट्र जोड़ो

मैराथन में शामिल युवाओं ने पूरे रास्ते नारे लगाए –नशे से मुक्ति, भारत की प्रगति,युवा दौड़े, भारत बढ़े। लोगों ने रास्तेभर तालियां बजाकर धावकों का उत्साह बढ़ाया। समापन रिवर व्यू रोड पर हुआ, जहां माहौल राष्ट्रभक्ति और जोश से गूंज उठा।

प्रधानमंत्री का विशेष संदेश

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश प्रसारित हुआ। पीएम ने युवाओं को नशे से दूर रहने और “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को साकार करने में भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी।

तोखन साहू का आह्वान

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा –आज का युवा केवल दौड़ नहीं रहा, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहा है। नशा व्यक्ति ही नहीं, समाज को खोखला करता है। इसे जड़ से मिटाना होगा।

हाजिरी नेताओं और अधिकारियों की

बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

विजेताओं का सम्मान

पुरुष वर्ग में प्रथम  हेमराज गुर्जर 25,000, द्वितीय सतीश कुमार 15,000, तृतीय: जशपाल 10,000 प्राप्त किया। महिला वर्ग प्रथम: नीता सलामे 25,000 द्वितीय: सीता कुमारी 15,000, तृतीय: सरोज ने 10,000 हासिल किया। अन्य प्रतिभागियों को भी नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close