LIVE UPDATE
Bilaspur

मुंगेली का युवक बना सिरदर्द – बिलासपुर से उड़ाई 5 बाइक… पुलिस ने धर दबोचा..एक लाख की सम्पत्ति बरामद

बिलासपुर… थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी के मामले में एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 नग चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम विशाल यादव पिता शिव यादव उम्र 23 वर्ष निवासी गोंडखाम्ही थाना लोरमी जिला मुंगेली है।

मामला इस तरह उजागर हुआ –
शनिचरी बाजार वाल्मीकी चौक के पास पुलिस पेट्रोलिंग व वाहन चेकिंग के दौरान एक हीरो होंडा पैशन (काला रंग, क्रमांक CG 10/U 1741) को रोका गया। वाहन चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बाइक को डीपी कॉलेज के पास से चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी से आगे पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने शहर के अलग-अलग स्थानों से कई वाहन चोरी किए हैं। इनमें –टिकरापारा क्षेत्र से एक्टिवा CG 10/U 9000,खटिक मोहल्ला टिकरापारा से एक्टिवा CG 10/BU 6471 को पार किया। आरोपी ने  जानकारी दिया कि सिम्स अस्पताल परिसर से एचएफ डीलक्स 10/NB 7004 और तालापारा से एक्टिवा 6G नेवी ब्लू CG 10/BU 6629 की चोरी की है।

बरामद की गई सभी 5 मोटरसाइकिलों को ग्राम गोंडखाम्ही थाना लोरमी, जिला मुंगेली से जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 पुलिस के अनुसार  वाहन चोरी के मामलों में आरोपी से और भी खुलासे की संभावना है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close