LIVE UPDATE
Bilaspur

अवैध गतिविधियों में शामिल तीन युवक गिरफ्तार.. पुलिस की सख्ती: BNSS की धारा के तहत कार्रवाई

बिलासपुर…सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त तीन युवकों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मंगला, उसलापुर और आकाश नगर क्षेत्र के नागरिकों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों को चिन्हांकित कर पकड़ा। पकड़े गए युवकों के नाम राहुल श्रीवास, निवासी दइहानपारा, थाना सरकंडा, राहुल यादव उर्फ सोनू  निवासी मंगला जेपी विहार, थाना सिविल लाइन और राजा वर्मा  निवासी गंगानगर, थाना सिविल लाइन।

तीनों के विरुद्ध BNSS की धारा 170 के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close