LIVE UPDATE
Bilaspur

जमीन का मुख्तियारनामा .. दलाल ने बेच दिया मालकिन का घर..आरोपियों के खिलाफ FIR

बिलासपुर..कुदुदंड क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर महिला की जमीन और मकान बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रार्थिया कृष्णा की शिकायत पर सौरभ मिश्रा पिता शीतला प्रसाद मिश्रा, निवासी राजकिशोर नगर और अनूप उर्फ सूर्य कश्यप के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

कृष्णाबाई ने लिखित शिकायत में पुलिस को जानकारी दी कि तिफरा स्थित उसकी 33 डिसमिल जमीन है। लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि जमीन कहाँ पर है। सौरभ मिश्रा के कहने पर उसके नाम मुख्तारनाम किया। सौरभ मिश्रा ने बताया कि जमीन का पता लगाएगा और बेचने के  लिए ग्राहक भी तलाश कर देगा। परेशानी से बचने के लिए सौरभ को मुख्तियार नाम किया।

पीड़िता कुद्दण्ड निवासी कृष्णा बाई के अनुसार  एक दिन  जानकारी मिली कि दलाल सौरभ मिश्रा ने कुदुदंड स्थित उसके मकान को बेच दिया है। और फर्जीवाडे में सौरभ का साथी अनूप उर्फ सूर्य कश्यप भी शामिल है।

पीड़ित महिला ने सिविल लाइन थाना पुलिस को जानकारी दी कि दोनों आरोपियों ने मिलकर फर्जीवाड़ा करते हुए उसके मकान का फर्जी मुख्तियार नाम तैयार किया. और सौदा कर लिया।

महिला ने बताया कि मामले की जानकारी उसे तब हुई जब रोशन दयालानी  पिता किशोर दयालानी मकान पर कब्जा करने आया। उसने बताया कि मकान का सौदा हो चुका है।  सौदा सौरभ मिश्रा और अनूप उर्फ सूर्य कश्यप ने कराया है। इसलिए मकान जल्द से जल्द खाली करें।

इसके बाद रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों की छानबीन की। इस दौरान जानकारी मिली कि आरोपियों ने फर्जी मुख्तियार नाम तैयार किया है।

सिविल लाइन थानेदार एसआर साहू ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर आरोपी सौरभ मिश्रा और सूर्यकश्यप के खिलाफ़धोखाधड़ी, जालसाजी और षड्यंत्र की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया जाएगा।

जांच में क्या निकलेगा अहम:

  • फर्जी मुख्तियारनामा किसके माध्यम से तैयार हुआ?
  • रजिस्ट्री कार्यालय में दस्तावेज़ों की जांच-पड़ताल में चूक कैसे हुई?
  • क्या इसमें किसी दलाल या अधिकारी की मिलीभगत है?

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच गहराई से की जा रही है और दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close