LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

जशपुर पैदल लौटती मिली दो नाबालिक लड़कियां..परिजनों ने बताया कारण. जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

बिलासपुर… लालखदान क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध स्थिति में अकेली खड़ी मिलीं।,दोनो को तिफरा क्षेत्र से निकलकर अपने मूल निवास स्थान जशपुर लौटने का प्रयास करते पुलिस ने सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया। सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर बालिकाओं को संरक्षण में लिया और चाइल्ड केयर सेंटर भेजा।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए दोनों बालिकाओं को बाल कल्याण समिति मे  प्रस्तुत किया। चाइल्डलाइन की सहायता से काउंसलिंग प्रक्रिया आरंभ की गई है। इस दौरान परिजनों को भी बुलाकर विस्तृत बयान लिए गए।

 परिस्थितियों के चलते रिश्तेदारों के पास

पुलिस के अनुसार दोनों बालिकाएं जशपुर जिले की निवासी हैं। इनमें से एक बालिका अपने मामा अरुण लकड़ा केंद्र, बिलासपुर में के पास रह रही थी,। दूसरी बालिका आरक्षक सुधीर कुजुर थाना सिपत में पदस्थ के पास रह रही थी। दोनों तिफरा पुलिस कॉलोनी में रह रहे थे, जहाँ उनका आपसी परिचय हुआ।

प्रथम बालिका की माता फोगो लकड़ा ने पुलिस को दिए गए कथन में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री को पढ़ाई में रुचि नही होने के कारण तीन माह पूर्व अपने भाई अरुण लकड़ा के पास भेजा था ।ताकि वहां रहकर प्राइवेट परीक्षा की तैयारी कर सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बालिका के साथ कोई मारपीट या जबरन श्रम जैसी घटना नहीं हुई है। बालिका का  मन नहीं लगने पर घर लौटना चाह रही थी।

दूसरी बालिका के परिजन जीवन कुजुर ने बताया कि बालिका की मां दूसरी शादी कर चुकी हैं ।पिता शराब का आदी हैं। इसलिए बालिका अपने मामा के पास जशपुर में रह रहती थी। बाद में  बिलासपुर में पदस्थ सुधीर कुजुर और उनकी पत्नी शिक्षिका अंजू कुजु के पास भेजा ।ताकि बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने भी स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की जबरदस्ती नहीं की गई

फिलहाल संरक्षण में, पुलिस कर रही है जांच

वर्तमान में दोनों बालिकाएं बाल कल्याण समिति के संरक्षण में हैं और काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी प्रकार की अप्रिय घटना या आरोप नहीं लगाए गए हैं। बौद्ध देश के तत्वों की निष्पक्ष जांच की जा रही है,।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close