LIVE UPDATE
Big news

कोचियों के खिलाफ बड़ा प्रहार…कोनी और पचपेढ़ी पुलिस का कारनामा..करीब 100 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार

पुलिस का प्रहार..अलग अलग थाना से करीब 100 लीटर शराब बरामद

बिलासपुर—कोनी और पचपेढ़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान करीब 100 लीटर शराब के साथ चार आरोपियों को धर दबोचा है। कोनी पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 50 बाटल देशी शराब के अलावा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसी तरह पचपेढ़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर तीन आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों से 83 लीटर से अधिक मात्रा में देशी जब्त किया है।
 पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर थाना स्तर पर नशे के खिलाफ लगातार आपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। कोनी और पचपेढ़ी पुलिस ने अलग अलग थाना स्तर पर कार्रवाई कर 100 लीटर से अधिक शराब जब्त किया है। अलग अलग ठिकाने से पकड़े गए चारो आरोपियों को पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत जेल भी दाखिल कराया है।
कोनी पुलिस ने बरामद किया 50 बॉटल
कोनी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आपरेशन अभियान चलाते हुए ग्राम जलसो निवासी संदीप कैवर्त्य के ठिकाने पर धावा बोला। राहुल तिवारी की अगुवाई में टीम ने ग्राम जलसो भूरीभाठा नहर के पास घेराबन्दी कर आरोपी संदीप कैवर्त्य को धर दबोचा। छानबीन और पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी से 50 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद किया। पुलिस टीम ने छत्तीसगढ आबाकरी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कराया है।
पचपेढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई..83 लीटर जब्त
पचपेढ़ी पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौारन ग्राम चिल्हाटी ,लोहर्सी और डेरा स्थित करनलाल गौड़ , सुकृत गौड़ और राजकुमार उर्फ चिकारा ग्राम के ठिकाने पर रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। अलग अलग कार्रवाई के दौरान टीम ने लोहर्सी निवासी आरोपी करनलाल गोंड से 27 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया। इसके अलावा लोहर्सी डेरा निवासी सुकृत गोंड के ठिकाने से 28 लीटर कच्ची महुआ शराब  और चिल्हाटी निवासी राजकुमार वर्मा उर्फ चिकारा से भी 28 लीटर कच्ची महुआ शराब कब्जे में लिया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों से कुल 83 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close