LIVE UPDATE
Big news

घूस लेते महिला निरीक्षक गिरफ्तार…एसीबी ने प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा..कार्रवाई से विभाग में हलचल

नापतौल विभाग की महिला निरीक्षक घूस लेते गिरफ्तार

रायगढ़— एन्टी करप्शन की टीम ने धावा बोलकर नापतौल विभाग कीन महिला निरीक्षक को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है। निरीक्षक का नाम ओलिभा किस्पोट्टा  है। जानकारी के अनुसार मामला घरघोड़ा तहसील स्थित टेण्डा नवापारा अमर फ्यूल्स पेट्रोल पंप से जुड़ा है। निरीक्षक ने नापतौल में कथित गड़बड़ी बताकर संचालक अंकित अग्रवाल से 18 हजार रुपए की मांग की थी।

शिकायतकर्ता अंकित अग्रवाल ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराया कि पिछले तीन महीने से जरूरी काम को बार-बार टाला जा रहा है। महिला निरीक्षक ओलिभा किस्पोट्टा काम के लिए 18 हजार की रिश्वत मांग रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने जाल बिछाया। इसके बाद पीड़ित को दस हजार रूपए देकर महिला निरीक्षक को देने के लिए भेजा। सोमवार को जब जब पीड़ित रूपये देने पहुंचा। ठीक समय पर एसीबी ने धावा बोलकर महिला निरीक्षक को रंगेहाथ पकड़ लिया।

 बताते चलें कि ओलिभा किस्पोट्टा का कार्यालय एसईसीएल रोड स्थित मरीन ड्राइव के पास है। महिला निरीक्षक घरघोड़ा और सारंगढ़ सर्किल की प्रभारी भी है। एसीबी की कार्रवाई से विभाग समेत क्षेत्र में जमकर हलचल है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close