Rajasthan के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा के दशहरा मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय युवा एवं रोजगार उत्सव-2025 में युवाओं को रोजगार और विकास की नई सौगातें दीं। इस कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, सहकारिता मंत्री गौतम दक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 7800 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे और 1.25 लाख पदों पर नई भर्ती की घोषणा की।

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही, स्कूली विद्यार्थियों को ड्रेस और बैग के लिए 300 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने का ऐलान किया।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में युवाओं को राजस्थान दिवस और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पिछली सरकार ने पेपर लीक कर युवाओं के साथ धोखा किया, लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।

हमने हर साल 1 लाख नौकरियां देने का संकल्प लिया है और इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार बनने के बाद अब तक 67 हजार पदों पर सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और हजारों चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षित और आत्मनिर्भर राजस्थान बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह समर्पित है।सीएम शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते (MoU) हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी महीने 3 लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर आएगा, जिससे 6 लाख नौकरियों का सृजन होगा। हमने मात्र एक साल में युवा और स्किल समेत 16 नई नीतियां बनाई हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिए लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। हमारी सरकार अंत्योदय के भाव के साथ नीतियां बनाकर गरीबों और युवाओं के हित में काम कर रही है।कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कोटा में एयरपोर्ट निर्माण कार्य को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।

उन्होंने घोषणा की कि अगले दो महीने में कोटा एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के युवा मेहनती और होनहार हैं। हमने युवा दक्षता नीति-2025 को कोटा से लॉन्च किया है क्योंकि कोटा शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का गढ़ है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आपके भरोसे को कभी टूटने नहीं देगी। अब समय आ गया है कि हम मिलकर राजस्थान को देश का सबसे विकसित राज्य बनाएं।इस कार्यक्रम में हजारों युवाओं ने भाग लिया और मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया। सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे लंबे समय से इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे और अब उनका सपना पूरा हुआ है।