LIVE UPDATE
Bilaspur

1075 श्रद्धालु, भव्य उत्साह – हरी झंडी देखते ही… अयोध्या रवाना हुई रामलला दर्शन ट्रेन

बिलासपुर: रामलला दर्शन योजना के तहत बुधवार को भारत गौरव ट्रेन बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। विशेष ट्रेन को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, पूर्व महापौर श्रीमती वाणी राव, नगर निगम सभापति विनोद सोनी और अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी तथा रेलवे कर्मी उपस्थित थे।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। गाजे-बाजे, पारंपरिक नृत्य और तिलक के साथ भक्तों का अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं में बिलासपुर जिले के 225 लोग भी शामिल हैं।

रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में पूरे पैकेज की सुविधा दी जाएगी। इसमें यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ता और भोजन शामिल हैं। ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

श्रद्धालुओं ने इस यात्रा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और भगवान श्रीराम के दर्शन की उमंग में यात्रा शुरू की।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close