LIVE UPDATE
No news items found.
Big news

बिल्हा विधायक धरम ने कहा..प्रदेश का तेजी से हो रहा चहुंमुखी विकास..बड़े बड़े अधिकारी कर रहे समस्या समाधान..जन जीवन में आया बदलाव

शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में बदलाव: धरमलाल कौशिक

बिलासपुर—बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और जिले के प्रभारी सचिव मनोज पिंगुआ ने सुशासन तिहार के तहत बिल्हा ब्लॉक के ग्राम धमनी में आयोजित समाधान शिविर में शिरकत किया।  समाधान शिविर को स्थानीय विधायक धरमलाल कौशिक ने संबोधित किया। कौशिक ने कहा कि समाधान शिविर कई योजनाओं की जननी बनेगी। शिविरों में मिले फीडबैक से कई नई योजनाएं शुरू की जाएगी।
धरमलाल कौशिक ने समाधान शिविर मे विभागीय स्टॉलों का मुआयना किया।  लोगों की समस्याओं को सुना और निराकरण का आदेश दिया। धरमलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में प्रदेश का बहुआयामी विकास हो रहा है। शासकीय योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, एडीशनल एसपी अर्चना झा, एसडीएम बजरंग सिंह वर्मा समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। शिविर में 5154 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। जिला प्रशासन के अनुसार 5112 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।
    विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि चिलचिलाती धूप में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री, विधायक, अधिकारी-कर्मचारी सुशासन तिहार में जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकण कर रहे हैं। अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने कहा कि सुशासन तिहार कई नवाचारों में से एक नवाचार है। शिविर में आने वाले ग्रामीणों की सभी जरूरतें पूरी हो रही है। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अपनी दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। अपने कामों की गति आगे भी बनाएं रखे।
             कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि  शिविर में 15 ग्राम पंचायत के लोग शामिल हुए है। इनमें भाटागांव, बिटकुली, बुंदेला, देवकिरारी, धमनी, गुमा, झाल, कड़ार, कया, नगपुरा, नगरोड़ी, परसदा, भाटागांव, सेंवार, तेलसरा और उमरिया के ग्रामीण प्रमुख है। प्राप्त आवेदनों में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड और शौचालय निर्माण की मांग की संख्या ज्यादा है।
   शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, राजस्व विभाग द्वारा किसान किताब, सहकारिता विभाग ने किसान क्रडिट कार्ड, कृषि विभाग ने लपेटा पाईप, स्प्रेयर, स्वास्थ्य विभाग ने  आयुष्मान कार्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जॉब कार्ड, मछली पालन विभाग ने महाजाल और आईस बॉक्स समेत अन्य सामग्री का वितरण किया ।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close