Year Ender 2026,Team India Records 2026: नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 ऐतिहासिक उपलब्धियों और रिकॉर्ड के लिहाज से बेहद खास रहा।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब बरकरार रखते हुए इतिहास रच दिया। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का भारतीय रिकॉर्ड भी इस साल बना। भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया।

Year Ender 2026,Team India Records 2026/भारतीय टीम ने 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत टी20 विश्व कप का खिताब लगातार दो बार जीतने वाली पहली टीम बना। साथ ही घरेलू सरजमीं पर पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम होने का गौरव भी हासिल किया।

फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई। संजू सैमसन ने फाइनल में 46 गेंदों पर 89 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार हासिल किया। वहीं, फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने 15 रन देकर चार विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

Year Ender 2026,Team India Records 2026/भारतीय टीम ने 30 सितंबर 2026 को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 405 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने महज 43.3 ओवर में दो विकेट खोकर 406 रन बना लिए और आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया।

यह वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा।

Year Ender 2026,Team India Records 2026/साथ ही वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड भी बना। कप्तान शुभमन गिल ने 133 गेंदों पर नाबाद 223 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 75 गेंदों पर 101 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 255 रनों की साझेदारी कर जीत की मजबूत नींव रखी।