रायपुर । लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने धमतरी जिले के एक शिक्षक को निलंबित किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शिक्षक के मन की पीड़ा बताते हुए सरकार से मांग की है कि निलंबित शिक्षक को तुरंत बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने राज्यपाल से भी हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।
एक बयान में रघु ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद ब्लाक के नारी गांव के सहायक शिक्षक श्री ढालू राम साहू ने एक पोस्ट डाली थी । जिस में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण स्कूलों की दुरावस्था का चित्रण किया था  ।उन्होंने कहा था कि राज्य उत्सव को मनाने का हमें क्या अधिकार है । जब हमारे ग्रामीण स्कूलों में बच्चों को हिंदी की पुस्तक तक नहीं मिल रही और उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही। उन्होंने यह भी लिखा था कि अगर हिंदी की पुस्तकों को देने का पैसा सरकार के पास नहीं है तो सरकार को मंत्री से लेकर अधिकारी और स्वतः शिक्षक तक का याने उनका खुद का भी वेतन देना बंद कर देना चाहिए  ।यह उनके मन की पीड़ा थी ।
राज्य उत्सव पर जहां सरकार अरबो रुपए खर्च कर रही है और दूसरी तरफ ग्रामीण स्कूलों की यह दुरावस्था है कि बच्चों को किताबें नहीं मिल रही है ।इसका एक तुलनात्मक सत्य उन्होंने कहा था। उन्होंने हिम्मत के साथ सरकार का ध्यान एक उस गलती या कमी की ओर आकर्षित किया था। जो सरकार के लिए और समाज के चिंता का विषय होना चाहिए ।पर दुर्भाग्य कि वहां के जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक श्री ढालूराम साहू को ही निलंबित कर दिया है।
रघु ठाकुर ने आगे कहा कि मैं छत्तीसगढ़ सरकार से ,मुख्यमंत्री से, शिक्षा मंत्री से अपील करना चाहता हूं ।आपका निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता का विरोधी है ।आप श्री ढ़ालू राम साहू को बहाल करने का आदेश दे और ग्रामीण स्कूलों में तत्काल शिक्षा कीजरूरत की पुस्तक भेजने की व्यवस्था कराए ।
रघु ठाकुर कहते हैं कि ग्रामीण स्कूलों की शिक्षा बुनियादी शिक्षा है और इसी शिक्षा के आधार पर छात्र का भविष्य बनता है ।अगर ग्रामीण शिक्षा में छात्र कमजोर रहेंगे तो भविष्य में भी वे कमजोर रहेगे । जिस भवन की नींव कमजोर होगी वह भवन भी कमजोर रहेगा ।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  को भी चाहिए कि वह हस्तक्षेप करें और श्री  ढालू राम साहू को बहाल करने को कहें।
मैं तो छत्तीसगढ़ के सभी राजनैतिक दलों से और विशेषत मजदुर संगठनों से कहूंगा कि उन्हें श्री साहू के साथ खड़े होना चाहिए और उन्हें बहाल करने का संघर्ष आगे बढ़ाना चाहिए ।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.