बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)..महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त के रूप में लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में एक हजार रुपये की राशि पहुंचने से महिलाओं में खुशी है। रक्षाबंधन पर्व से पहले मिली यह आर्थिक सहायता उनके लिए खास सौगात बनकर आई है। महिलाओं का कहना है कि इस राशि से वे त्योहार की जरूरतें पूरी करने के साथ परिवार की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं में भी मदद ले सकेंगी।

बलरामपुर की ज्योति सोनी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीय रिश्ते का पर्व है। ऐसे अवसर पर आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें खुशी हुई है। अब वह इस राशि से अपने भाइयों के लिए राखी, मिठाई, फल सहित अन्य जरूरी सामान खरीद सकेंगी। त्योहार के समय मिली यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्योति सोनी ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत उसका खाता भी खुलवा चुकी हैं और हर महीने अपनी क्षमता के अनुसार कुछ राशि जमा करती हैं।

उन्होंने कहा कि आज की छोटी बचत ही आने वाले समय में बेटी के बड़े सपनों को पूरा करने में मददगार बनेगी। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें परिवार की जरूरतों के साथ बेटी के भविष्य के लिए आर्थिक रूप से सोचने और योजना बनाने का अवसर भी दिया है। ज्योति का कहना है कि बेटी को अच्छी शिक्षा और बेहतर भविष्य देना उनका सपना है और इसके लिए वह अभी से तैयारी कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.