बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी).. पण्डो समुदाय के अरविंद कुमार ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और समाज का मान बढ़ाया है। कृषि और मजदूरी पर निर्भर परिवार से आने वाले अरविंद ने सीमित संसाधनों और कई चुनौतियों के बीच अपनी पढ़ाई जारी रखी और डॉक्टर बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया।

अरविंद की सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उनके परिवार में अब तक कोई भी सदस्य उच्च शिक्षा के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया था। परिवार की आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अरविंद ने पढ़ाई को अपनी ताकत बनाया और लगातार मेहनत करते हुए सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि पण्डो समुदाय के उन विद्यार्थियों के लिए भी उम्मीद की किरण बनी है, जो संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों को सीमित समझ लेते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मजदूर परिवार से निकलकर डॉक्टर बनने की उड़ान, पण्डो समुदाय के अरविंद ने NEET में रचा सफलता का नया अध्याय
व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग में दिनदहाड़े चोरी, व्यवस्था में सेंथ ; 24 घंटे में चोर गिरफ्तार
बिलासपुर...शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग में दिनदहाड़े एक्टिवा चोरी होने की घटना ने पार्किंग की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अरविंद की सफलता की जानकारी मिलने पर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने अरविंद के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर कठिन से कठिन चुनौती को पार किया जा सकता है। उन्होंने अरविंद को इसी लगन के साथ आगे की पढ़ाई जारी रखने और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अरविंद का कहना है कि उनका परिवार कृषि और मजदूरी पर निर्भर है। परिवार में अब तक किसी ने उच्च शिक्षा हासिल नहीं की थी। ऐसे में वे परिवार के पहले सदस्य हैं, जिन्होंने डॉक्टर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है। उनके लिए NEET में सफलता केवल एक परीक्षा पास करने की उपलब्धि नहीं, बल्कि परिवार और समाज के लिए एक नई राह खोलने वाली शुरुआत है।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसा नहीं मिला तो चाकू लेकर टूट पड़ा, आरोपी को पुलिस ने घेरकर पकड़ा
शराब के लिए पैसा नहीं मिला तो चाकू लेकर टूट पड़ा, आरोपी को पुलिस ने घेरकर पकड़ा
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगना और इनकार मिलते ही चाकू से हमला कर देना—एक मामूली विवाद कुछ ही देर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अरविंद भविष्य में डॉक्टर बनकर अपने परिवार का सपना पूरा करना चाहते हैं। इसके साथ ही उनका लक्ष्य अपने समाज के लोगों के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करना है, ताकि पण्डो समुदाय के बच्चों और युवाओं को भी आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकें।

अरविंद ने कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। सही दिशा में लगातार प्रयास किया जाए तो मंजिल जरूर हासिल होती है। उनकी यह सफलता अब केवल उनके परिवार की खुशी नहीं, बल्कि पूरे पण्डो समुदाय के लिए प्रेरणा और गर्व का विषय बन गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
भाई की कलाई पर राखी, बेटी के भविष्य की तैयारी; महतारी वंदन की 30वीं किस्त से ज्योति के चेहरे पर मुस्कान
भाई की कलाई पर राखी, बेटी के भविष्य की तैयारी; महतारी वंदन की 30वीं किस्त से ज्योति के चेहरे पर मुस्कान
बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)..महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त के रूप में लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में एक हजार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.