LIVE UPDATE
Chhattisgarh

शिवमहापुराण मयाली में आयोजित कार्यक्रम का VVIP पास का डुप्लेकेट बनाना व्यवसायी को पड़ा महंगा

जशपुर।सोमवार के दोपहर में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कि गुप्ता नीड्स के संचालक रितिक गुप्ता द्वारा शिवमहापुराण कार्यक्रम का VVIP पास का डुप्लीकेट कलर फोटोकाॅपी कर रहा है।

इस सूचना पर प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर छानबीन किया गया, दुकान में रितिक गुप्ता उपस्थित मिला, तलाशी लेने पर उसके फोटो काॅपी दुकान से व्हीव्हीआईपी पास का फोटो काॅपी 02 नग बरामद किया गया, साथ ही फोटोकापी कलर प्रिंटर मषीन इत्यादि जप्त कर उसकी दुकान को सील किया गया।

उक्त कार्यवाही में तहसीलदार प्रमोद पटेल, ऋतुराज सिंह, थाना कुनकुरी से स.उ.नि. मनोज कुमार साहू एवं थाना स्टाॅफ का योगदान रहा है।

Back to top button