LIVE UPDATE
Sports

virat kohli rohit sharma fans- टीम इंडिया खेलेगी 20 वनडे मैच, विराट-रोहित के फैंस के लिए खुशखबरी, ये है Full Schedule

virat kohli rohit sharma fans/बीसीसीआई ने टीम इंडिया के घरेलू सीजन का ऐलान कर दिया है और इसके साथ ही ये भी कंफर्म हो गया है कि भारतीय टीम अगले 10 महीने में 20 वनडे मैच खेलने वाली है जो कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. ये दोनों ही दिग्गज अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं.

virat kohli rohit sharma fans/विराट-रोहित ने टेस्ट, टी20 को अलविदा कह दिया है, ऐसे में 20 वनडे मैचों का कंफर्म होना इन दोनों के लिए वर्ल्ड कप 2027 से पहले पूरा माहौल बनाने के मौके की तरह है. आइए आपको बताते हैं कि अब वनडे कब, कहां और किसके खिलाफ 20 वनडे मैचों में नजर आएंगे.

10 महीने, 6 वनडे सीरीज

भारतीय टीम के धुरंधर विराट कोहली और रोहित शर्मा आईपीएल के ठीक बाद अफगानिस्तान के खिलाफ जून में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगे.

  • पहला वनडे धर्मशाला में 14 जून को होगा.
  • दूसरा वनडे लखनऊ में 17 जून को खेला जाएगा.
  • तीसरा वनडे चेन्नई में 20 जून को होगा.

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज

विराट कोहली और रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी दिखेंगे जिसका आगाज 14 जुलाई से होगा.

  • पहला वनडे बर्मिंघम में 14 जुलाई को होगा.
  • दूसरा वनडे कार्डिफ में 16 जुलाई को खेला जाएगा.
  • तीसरा वनडे लॉर्ड्स में 19 जुलाई को होगा.

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज

  • वेस्टइंडीज से पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में होगा.
  • 30 सितंबर को गुवाहाटी में दूसरा वनडे मैच होगा.
  • 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में तीसरा वनडे खेला जाएगा.

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज/virat kohli rohit sharma fans

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर-दिसंबर में पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान अबतक नहीं हुआ है.

श्रीलंका-जिम्बाब्वे से कुल 6 वनडे

  • 13 दिसंबर को दिल्ली मे भारत-श्रीलंका के बीच पहला वनडे होगा.
  • 16 दिसंबर को दूसरा वनडे बेंगलुरु में खेला जाएगा.
  • 19 दिसंबर को तीसरा वनडे अहमदाबाद में होगा.
  • जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला वनडे मैच 3 जनवरी को कोलकाता में होगा.
  • जिम्बाब्वे से दूसरा वनडे हैदराबाद में 6 जनवरी को होगा.
  • जिम्बाब्वे के खिलाफ मुंबई में तीसरा वनडे 9 जनवरी को खेला जाएगा.

Back to top button
close