LIVE UPDATE
ChhattisgarhMadhya Pradesh

निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप: कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, जांच की उठी मांग

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपकर कॉन्टिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के खिलाफ अनियमितताओं की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

जगदलपुर/जगदलपुर में कॉन्टिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल के खिलाफ कथित अनियमितताओं की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में सुशील मौर्य ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों से परामर्श शुल्क लिया जा रहा है, जो उनके अनुसार शासन के निर्देशों के विपरीत है।

इसके साथ ही यह भी कहा गया कि आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राहियों को अपेक्षित उपचार सुविधा नहीं मिल रही, जिससे योजना के उद्देश्य पर सवाल उठ रहे हैं।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों को निजी संस्थान में सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे जिला अस्पताल और शहीद बलिराम कश्यप शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

ज्ञापन में अस्पताल के संचालन से जुड़े अनुबंध की शर्तों की जांच कराने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है। फिलहाल इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

Back to top button