बिलासपुर—रेत माफियों के खिलाफ 36 अपराध दर्ज हुए हैं। प्रकरण को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कलेक्टर आदेश के अनुसार खदानों पर ड्रोन की नजर रहेगी। कोटवार और स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से मवेशियों से होने वाले सड़क हादसे को नियंत्रित किया जाएगा। यह बातें बातचीत के दौरान पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कही। एसएसपी ने बताया कि नौकरी के नाम पर 43 ठगी मामले में धन लेने वाले के साथ साथ धन देने वाला भी दोषी है। उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। रजनेश सिंह ने बताया कि जल्द ही जिले के सभी थानों से अप्रचलित और क्लिष्ट उर्दू फारसी समेत सभी कठिन शब्दों का प्रयास बन्द हो जाएगा। 

भ्रष्टाचार और आत्महत्या की जांच

ये खबर भी पढ़ें…
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा बुलाई गई एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

        पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने में कानून की प्रक्रिया सर्वोपरि है। कानून को हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। सवाल जवाब के दौरान रजनेश सिंह ने बताया कि भारत माला प्रोजेक्ट मामले में अपराध तोरवा थाने में दर्ज हुआ है। आत्महत्या की घटना सकरी थाना क्षेत्र में हुई है। पटवारी ने सुसाइड नोट छोड़ा है। नोट में बताया गया है कि भ्रष्टाचार राजस्व का वर्ग तीन कर्मचारी और कोटवार ने किया है। उस पर लगाया गया आरोप गलत है। बहरहाल पुलिस जांच कर रही है…सुसाइड नोट के आधार पर सभी को बुलाया जाएगा। दस्तावेज भी खंगालेंगे। जो भी दोषी है उस पर कार्रवाई करेंगे।

निर्देशों की अनदेखी..जांच का आदेश

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संचालित M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 में चयनित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धर्मान्तरण विवाद और हंगामा के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि पहले भी इस तरह का मामला सामने आया है। लगातार कार्रवाई भी हो रही है। तोरवा थाना क्षेत्र स्थित पावर हाउस के पास एक मकान में पूजा प्रार्थना का आयोजन किया गया। लोगों ने बताया कि धर्मान्तरण का खेल चल रहा है। विवाद बढ़ने से पहले पुलिस मौके पर पहुंच गयी। नियमानुसार प्रार्थना स्थल और धर्मान्तरण कार्यक्रम के लिए कुछ नियम कानून है। यहां नियम निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। ना ही सक्षम अधिकारी से अनुमति लिया गया। नियम निर्देशों की अनदेखी हुई है।  मामले में अपराध दर्ज किया गया। दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

लेने वाले के साथ देने वाला भी अपराधी

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  एक सवाल पर एसएसपी ने बताया कि एक आरोपी ने अपने बेटे और बेटियों को पटवारी,आरआई और हास्टल वार्डन बनाने के लिए 43 रूपया दिया। इसकी शिकायत कार्यालय को मिली। एसडीओपी ने जांच में पाया कि सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लेन देन हुआ है। आरोपियों ने रूपया देने वाले से कहा कि जल्द ही तीनों बच्चों को सरकारी नौकरी मिल जाएगी। इसके पहले पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पैसा देने वाले ने शासन की पारदर्शिता को दागदार बनाया है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वालों समेत शासन के साथ छल किया है। गिरफ्तार सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

रेत माफियों को मिलेगी सजा

एसएसपी ने जानकारी दिया कि रेत माफियों के खिलाफ कलेक्टर आदेश पर राजस्व, पुलिस,जिला पंचायत की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक कुल 36 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। मामले को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। खनिज चोरी में सात साल सजा का प्रावधान है। रजनेश सिंह ने जानकारी दिया कि जल्द कलेक्टर आदेश पर खनिज स्थलों की ड्रोन से निगहबानी होगी। चोरी छिपे खनिज उत्खनन और परिवहन करने वालों को नहीं बख्सा जाएगा।

वालेंटियर और स्वयंसेवकों से सहयोग

सड़क दुर्घटना और मवेशी की समस्या पर पुलिस कप्तान ने बताया कि कलेक्टर की अध्यक्षता में सभी विभागों की बैठक हुई थी। बैठक में मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर चर्चा हुई। कलेक्टर ने आदेश दिया है कि सड़क से मवेशियों को दूर रखा जाए। नोडल अधिकारी भी बनाया गया है। सभी को जिम्मेदारी दी गयी है। बहरहाल फैसला हुआ है कि मवेशियों को सड़क से दूर रखने के लिए कोटवार और स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जाएगा। जल्द ही अभियान चलाकर समस्या खत्म की दिशा में काम करने जा रहे हैं। यह अभियान निरन्तर चलेगा।

सरल भाषा में एफआईआर

         एफआईआर से ऊर्दू फारसी शब्दों को हटाए जाने के सवाल पर एसएसपी ने बताया कि भाषा जितनी सरल हो..उतना ही अच्छा। क्योंकि रिपोर्ट लिखवाने वालों को भी समझ में आना चाहिए कि उन्होने क्या लिखाया है। और शब्दों का अर्थ क्या है। इस बात को ध्यान में रखकर गृहमंत्री ने आदेश दिया है कि क्लिष्ट शब्दों से बचा जाए। बोलचाल की भाषा में सरल शब्दों का उपयोग किया जाए।कमोबेश बिलासपुर के सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि क्लिष्ट भाषा से बचें। हमारा प्रयास जल्द ही सफल होते नजर भी आएगा।