UGC NET December Answer Key।यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज यानी 14 जनवरी 2026 को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दी है।

UGC NET December Answer Key। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए अपने रिकॉर्ड किए गए उत्तर देखने और संभावित अंक का अंदाजा लगाने का रास्ता भी खुल गया है। लंबे समय से इस उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर सामने आयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच किया गया था। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित हुई थी। (UGC NET December Answer Key) इस बार कुल 85 विषयों के लिए परीक्षा कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।

परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही उम्मीदवार उत्तर कुंजी जारी होने का इंतजार कर रहे थे, ताकि वे अपने प्रदर्शन का सही आकलन कर सकें। (UGC NET December Answer Key) प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अब अपने प्रश्न पत्र और अपने द्वारा चुने गए उत्तर देख सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि उन्होंने कितने प्रश्न सही किए हैं और अनुमानित रूप से कितने अंक मिल सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह प्रक्रिया खास तौर पर उन छात्रों के लिए अहम है, जो असिस्टेंट प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए तैयारी कर रहे हैं। अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि उत्तर कुंजी में दिया गया कोई उत्तर गलत है, तो वह उस पर आपत्ति भी दर्ज करा सकता है। NTA ने उत्तर कुंजी को चुनौती देने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। (UGC NET December Answer Key) उम्मीदवार 14 जनवरी 2026 से लेकर 17 जनवरी 2026 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। तय समय के बाद किसी भी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

आपत्ति दर्ज कराने प्रति प्रश्न 200 रुपये देने होंगे

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा। (UGC NET December Answer Key) यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा, यानी अगर आपत्ति सही भी पाई जाती है तो भी फीस वापस नहीं मिलेगी। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई का इस्तेमाल कर फीस जमा कर सकते हैं, बिना शुल्क भुगतान के कोई भी आपत्ति मान्य नहीं होगी।

एनटीए की ओर से साफ किया गया है कि उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की एक टीम करेगी। (UGC NET December Answer Key) यह टीम हर आपत्ति को ध्यान से देखेगी और अगर किसी सवाल का उत्तर गलत पाया जाता है, तो उसमें सुधार किया जाएगा। संशोधित उत्तर कुंजी सभी उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होगी। इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?UGC NET December Answer Key

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी काफी आसान रखी गई है। उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। होमपेज पर प्रोविजनल उत्तर कुंजी से जुड़ा लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करना होगा। कैप्चा कोड भरकर सबमिट करते ही स्क्रीन पर प्रश्न पत्र, दर्ज उत्तर और प्रोविजनल उत्तर कुंजी दिखाई देने लगेगी। उम्मीदवार चाहें तो इसे पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।