Mahindra ने अपनी नई Mahindra XUV 7XO के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इसके लिए ग्राहकों को सिर्फ 21,000 रुपये का टोकन राशि जमा करना होगा। यह नया मॉडल XUV700 का सक्सेसर है और इसमें कई अपडेट किए गए हैं।

Mahindra XUV 7XO।SUV का नया डिजाइन और बेहतर केबिन लेआउट इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। तीन-रो वाली सीटिंग और फीचर्स की लंबी लिस्ट इसे परिवार और ऑटो प्रेमियों के लिए बेहतर बनाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Mahindra XUV 7XO में पहले की तरह ही दो इंजन विकल्प मिलते हैं। इसमें 203 hp वाला 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 185 hp वाला 2.2 लीटर डीजल इंजन शामिल है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होंगे। इस फीचर से ड्राइविंग अनुभव और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, चाहे आप शहर में ड्राइव कर रहे हों या लंबी यात्रा पर हों।

नई Mahindra XUV 7XO का फ्रंट लुक पहले से अधिक आकर्षक और एग्रेसिव है। इसमें बड़े LED DRLs के साथ नई ग्रिल, रीडिजाइन बंपर और अपडेटेड टेललाइट्स शामिल हैं। 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स SUV की प्रीमियम फील को और बढ़ाते हैं। LED हेडलैंप और बूमरैंग-आकार के DRL इसे मॉडर्न और बोल्ड लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल में पुराने XUV700 जैसी शार्प लाइन्स देखी जा सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंटीरियर में नया डुअल-टोन ब्राउन-बेज थीम और बड़ा ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप हर स्क्रीन 12.3 इंच शामिल है। इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटों के साथ पैसेंजर साइड के लिए ‘बॉस मोड’ भी दिया गया है। कस्टमाइजेबल एम्बिएंट लाइटिंग और नया स्टीयरिंग व्हील SUV के प्रीमियम अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।

वेरिएंट्स और कीमत

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Mahindra XUV 7XO 7-सीटर और 6-सीटर वेरिएंट में उपलब्ध है। कीमतें पेट्रोल व डीजल दोनों विकल्पों में 13.66 लाख रुपये से लेकर 24.92 लाख रुपये तक हैं।

AX7T और AX7L वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन भी मिलेगा। Mahindra ने SUV की लुक, फीचर्स और परफॉर्मेंस को अपडेट करके इसे और अधिक पावरफुल और आकर्षक बनाया है।