बिलासपुर…अवैध कबाड़ के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। दोनों के कब्जे से साइकिल रिक्शा में रखा कुल 310 किलो लोहे का कबाड़ सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, जब्त सामान की कीमत करीब 72 हजार रुपये है। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग इस्तगाशा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति साइकिल रिक्शा में कबाड़ सामान लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान बताए गए स्थान पर पहुंचकर जांच की। वहां दो व्यक्ति अपने-अपने साइकिल रिक्शा में लोहे का कबाड़ सामान रखे मिले।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: संजय अग्रवाल समेत तीन पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: संजय अग्रवाल समेत तीन पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा
रायपुर...छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे तीन पदाधिकारियों को राज्य मंत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में उनकी पहचान भानु प्रताप चतुर्वेदी, निवासी मिनीबस्ती, थाना सिविल लाइन और मुकेश दास मानिकपुरी, निवासी बोडसरा, थाना हिर्री के रूप में हुई। तलाशी के दौरान भानु प्रताप के रिक्शे से लोहे की छड़ और टीना समेत 150 किलो कबाड़ बरामद हुआ।

वहीं मुकेश दास मानिकपुरी के कब्जे से लोहे की छड़, टीना और अन्य कबाड़ सामान समेत 160 किलो सामग्री बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 35(1)(1-4) बीएनएसएस और 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

ये खबर भी पढ़ें…
अंधेर नगरी, चौपट व्यवस्था! सरकंडा आत्मानंद स्कूल की छत पर नए फर्नीचर का ‘कबाड़ का पहाड़’, गुणवत्ता के नाम पर लाखों की बर्बादी..जमकर भ्रष्टाचार के आरोप
अंधेर नगरी, चौपट व्यवस्था! सरकंडा आत्मानंद स्कूल की छत पर नए फर्नीचर का ‘कबाड़ का पहाड़’, गुणवत्ता के नाम पर लाखों की बर्बादी..जमकर भ्रष्टाचार के आरोप
बिलासपुर... ‘अंधेर नगरी, चौपट व्यवस्था’ की तस्वीर देखनी हो तो सरकंडा मुक्तिधाम के सामने स्थित पंडित शिव दुलारे स्वामी आत्मानंद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों के लंबे समय से चोरी का सामान खरीदने की बात सामने आई है। हालांकि, चोरी के मूल मामलों और सामान के वास्तविक स्रोत को लेकर आगे की जांच की जा रही है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई मंजुला साहू, रोशनी ध्रुव, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्रा, प्रधान आरक्षक अनिल बंजारे,  अर्जुन जांगड़े और आरक्षक संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
त्योहार से पहले हथियारबाजों पर कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार; तलवार-चाकू बरामद
त्योहार से पहले हथियारबाजों पर कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार; तलवार-चाकू बरामद
बिलासपुर...आगामी त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.