Teacher News/ऑनलाइन RTE पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2027-28 हेतु प्रवेश को लेकर डीपीआई ने एडमिशन कैलेंडर की घोषणा कर दी है। जारी आदेश में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर जरुरी गाइड लाइन के साथ ही टाइम लाइन भी तय कर दिया है।

डीपीआई के आदेश में लिखा है, राज्य शासन द्वारा देश के अन्य शिक्षा बोर्ड, मण्डलों के समान ही छत्तीसगढ़ में भी शिक्षा सत्र का संचालन आगामी वर्ष से प्रतिवर्ष 01 अप्रैल से 31 मार्च तक किये जाने का निर्णय लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अन्तर्गत् वर्ष 2027-28 हेतु प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयों में आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन, भर्ती की कार्यवाही की जानी है। पूर्व में इस कार्यालय द्वारा प्रवेश प्रक्रिया एवं ऑनलाइन पद्धति के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं।

इस संबंध में अधिनियम के प्रावधान अंतर्गत नोडल अधिकारी की जानकारी, क्षेत्र का निर्धारण, मान्यता संबंधी कार्यवाही पूर्ण करना, आरक्षित सीटों का निर्धारण, प्रवेश एवं सूचना हेतु आवेदन प्राप्त करना, आवेदन पत्रों की समीक्षा तथा प्रचार-प्रसार, आबंटन प्रक्रिया एवं शिक्षा सत्र 2026-27 तक की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि के सत्यापन का कार्य भी उक्त प्रक्रिया के साथ साथ किया जाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शासन के पत्र 08 जुलाई 2026 के परिपालन में ऑनलाइन आरटीई. पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अन्तर्गत वर्ष 2027-28 हेतु प्रवेश की कार्यवाही के संबंध में समयसारणी निर्धारित किया जाता है:-

सत्र 2027-28 हेतु आरटीई.12.1 (सी) के तहत प्रवेश हेतु समय-सारणी

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • स्कूल प्रोफाइल अपडेट/नया स्कूल रजिस्ट्रेशन / हेबिटेशन मैपिंग नोडल प्राचार्य, डीईओ. द्वारा स्कूल. 02.नवंबर 2026 से .25 नवंबर 2026
  • प्रोफाइल का सत्यापन एवं सीट प्रकटीकरण .02.नवंबर 2026 से 28.नवंबर 2026
  • प्रवेश हेतु छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन .01 दिसंबर 2026 से 31दिसंबर 2026
  • नोडल प्राचार्य द्वारा दस्तावेज सत्यापन एवं आवेदनों में कमी होने पर आवेदक से आवश्यक संशोधन करवाना .01 दिसंबर 2026 से 07 जनवरी 2027
  • राज्य स्तर से जिलावार लॉटरी .11.जनवरी 2027 एवं दिनांक 12जनवरी 2027
  • चयनित छात्रों का दाखिला. 14.जनवरी 2027 से दि. 10 फरवरी 2027
  • डीपीआई ने जारी पत्र में शैक्षणिक सत्र 2027-28 की प्रवेश की कार्यवाही के संबंध में जारी समय-सारणी के अनुसार समयसीमा में कार्यवाही पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करने कहा है।