Transfer News।सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के बाद सिंगरौली जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सिंगरौली ने 24 जून 2026 को आदेश जारी कर इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की है।

जारी आदेश के अनुसार,  एस.बी. सिंह, जो वर्तमान में प्राचार्य उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली के रूप में कार्यरत थे, उनका प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण कर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, शाहडोल में प्रभारी सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news: स्कूल तक पक्की सड़क और बिजली समेत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
Mp news: स्कूल तक पक्की सड़क और बिजली समेत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
MP news।मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में विद्यार्थियों के एक समूह ने शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं सुश्री कविता त्रिपाठी, सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली को जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि सुश्री त्रिपाठी ने 24 जून 2026 को अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
एमपी में सेवारत शिक्षकों के लिए TET की घोषणा, 12 अक्टूबर से परीक्षा
एमपी में सेवारत शिक्षकों के लिए TET की घोषणा, 12 अक्टूबर से परीक्षा
भोपाल। मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए TET की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने प्राथमिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एस.बी. सिंह को किया गया भारमुक्त

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि श्री एस.बी. सिंह को उनके नवीन पदस्थापना स्थल शाहडोल में कार्यभार ग्रहण करने के लिए 24 जून 2026 की अपराह्न से सिंगरौली जिले के प्रभार से भारमुक्त किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer- चार आईएएस अधिकारियों के तबादले, तीन को नई जिम्मेदारी; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
IAS Transfer- चार आईएएस अधिकारियों के तबादले, तीन को नई जिम्मेदारी; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
IAS Transfer- भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.