रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)… छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की धर्मपत्नी पुष्पा नेताम ने अपने गृह ग्राम सनावल स्थित बहरा खेत में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ धान रोपाई का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खेत में रोपा लगाने पहुंची बनिहार महिलाओं का पारंपरिक तरीके से सम्मान किया।

धान रोपाई शुरू करने से पहले पुष्पा नेताम ने बनिहार महिलाओं का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने महिलाओं को तेल-सिंदूर लगाया और उनके आंचल में चना देकर सम्मानित किया। इसके बाद खेत में विधिवत धान रोपाई शुरू हुई। इस दौरान महिलाओं ने उत्साह के साथ रोपा लगाया और खेत में ग्रामीण संस्कृति की जीवंत झलक दिखाई दी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: अनुकंपा नियुक्ति में दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को सर्वोच्च प्राथमिकता, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
CG: अनुकंपा नियुक्ति में दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को सर्वोच्च प्राथमिकता, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की बिलासपुर स्थित एकल पीठ ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण और स्पष्ट फैसला सुनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुष्पा नेताम ने बनिहार महिलाओं से खेती-किसानी को लेकर चर्चा की। उन्होंने किसानों को जैविक कृषि अपनाने और प्राकृतिक तरीकों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कृषि पद्धतियों के साथ ग्रामीण संस्कृति और आपसी सहयोग की भावना को भी सहेजना जरूरी है।

धान रोपाई के दौरान महिलाएं पारंपरिक परिधानों में खेत पहुंचीं। तेल-सिंदूर लगाकर और आंचल में चना देकर बनिहार महिलाओं के सम्मान की परंपरा ने ग्रामीण जीवन की आत्मीयता और संस्कारों को सामने रखा। रोपा शुरू करने का यह पारंपरिक आयोजन खेती-किसानी से जुड़े सामाजिक रिश्तों और छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति का सुंदर उदाहरण बना।

ये खबर भी पढ़ें…
IFS Transfer – वन विभाग में तबादला, देखें लिस्ट
IFS Transfer – वन विभाग में तबादला, देखें लिस्ट
IFS Transfer: रायपुर. छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. 9 अधिकारियों को इधर से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.