CG News।छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता UCC लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता के अध्ययन, सुझाव और प्रारूप तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय हाई पावर कमेटी का गठन किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया। समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई करेंगी। समिति में शत्रुघ्न सिंह, एमके राउत, मोहन पवार और ज्योति रानी सिंह को शामिल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
पैसे लौटाने का दिया भरोसा, रेलवे पटरी पर बुलाया और चाकू से कर दी 19 साल के युवक की हत्या
पैसे लौटाने का दिया भरोसा, रेलवे पटरी पर बुलाया और चाकू से कर दी 19 साल के युवक की हत्या
रायपुर... महज पांच हजार रुपये की उधारी ने एक 19 वर्षीय युवक की जान ले ली। रकम लौटाने के बहाने उसे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाई पावर कमेटी छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की संभावनाओं का अध्ययन करेगी। इसके तहत विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण और अन्य नागरिक मामलों से जुड़े मौजूदा कानूनों की समीक्षा करेगी।

इसके अलावा विभिन्न् समुदायों, सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों और अन्य से सुझाव लेकर व्यापक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन राज्यों की व्यवस्थाओं का भी अध्ययन किया जाएगा, जहां यूसीसी यूसीसी लागू करने की पहल की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
पंचायत शिक्षकों की क्रमोन्नति वेतनमान की जंग में बड़ा मोड़: सुप्रीम कोर्ट ने नए सिरे से सुनवाई के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भेजा मामला
पंचायत शिक्षकों की क्रमोन्नति वेतनमान की जंग में बड़ा मोड़: सुप्रीम कोर्ट ने नए सिरे से सुनवाई के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भेजा मामला
रायपुर।छत्तीसगढ़ के पंचायत संवर्ग के शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतनमान (टाइम-बाउंड पे स्केल) दिलाने की लंबी कानूनी लड़ाई में एक नया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.