बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे घेराबंदी कर पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी वर्ष 2020 में तारबाहर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक साथ काम करते थे। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई। आरोप है कि आरोपी ने खुद का तलाक संबंधी मामला चलने की बात कहते हुए पीड़िता से शादी करने का वादा किया। शिकायत के मुताबिक 15 अगस्त 2024 को शादी का भरोसा देकर आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। पुलिस के अनुसार 16 और 17 अगस्त 2026 को आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद पीड़िता ने सरकंडा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में सरकंडा पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर महेन्द्र बानी, को पकड़ लिया।

आरोपी मूल रूप से ग्राम रिस्दा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर का निवासी है और वर्तमान में ग्राम केरा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा में रह रहा था। पुलिस ने पूछताछ और विवेचना के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज

सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर धारा 69, 296 और 115(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।