बिलासपुर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और नए रेल पुल के दोहरीकरण के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। राजेंद्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के बीच चल रहे काम के चलते दो ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि चार ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 4 दिन रद्द

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

चार ट्रेनों का रूट मार्ग

  • ट्रेन संख्या 17007 चर्ल्पल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते दरभंगा जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-चर्ल्पल्ली एक्सप्रेस 25 और 29 सितंबर तथा 2 अक्टूबर को मुंगेर-किउल के रास्ते चर्ल्पल्ली पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते रक्सौल जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को मुंगेर-किउल के रास्ते हैदराबाद पहुंचेगी।

रेलवे के इस बदलाव के कारण संबंधित तारीखों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने ट्रेन के रूट और परिचालन की जानकारी पहले से जांचने की सलाह दी गई है।