LIVE UPDATE
Big news

ठग महिला ने 19 लोगों को बनाया आर्थिक शिकार…साढ़े पांच लाख से अधिक ठगी को दिया अंजाम..पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला ठग ने 19 लोगों से पांच लाख 97 हजार की ठगी

बिलासपुर—बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 19 लोगों को आर्थिक शिकार बनाने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला आरोपी का नाम प्रियंका राय है। महिला देवरीखुर्द की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कुल 5 लाख 97 हजार 450 रुपयों की ठगी को अंजाम दिया है।
तोरवा पुलिस के अनुसार 4 अप्रैल को देवरीखुर्द निवासी पीड़िता मीरा मानिकपुरी ने ठगी का जुर्म दर्ज कराया। पीडिता ने बताया कि देवरीखुर्द निवासी प्रियंका राय से जान पहचान हुई। महिला ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर कुल 19 लोगों से 597450 रूपयों की धोखाधड़ी की है।
पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आलाधिकारियों को सूचित किया। मामले को विवेचना में ठग महिला प्रियंका राय के खिलाफ बीएनस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस ने घेराबन्दी कर महिला को तत्काल गिरफ्तार किया। 
पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने ठगी का जुर्म कबूल किया है। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी महिला से पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है।
 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close