ड्यूटी कर रहे शिक्षक पर हमला भारी पड़ा: बिल्हा पुलिस ने तुरंत दबोचा आरोपी
तुम कौन हो?” से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में बदला—आरोपी गिरफ्त में

बिलासपुर: शासकीय कार्य में बाधा डालने और मतगणना ड्यूटी पर तैनात शिक्षक के साथ मारपीट के मामले में बिल्हा पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना ने सरकारी कार्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

ड्यूटी के दौरान शिक्षक पर हमला
2 मई 2026 को ग्राम घोघरा में जनगणना,मतगणना कार्य के दौरान शिक्षक नेतराम पैकरा अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान निर्मल कुमार कांत ने मौके पर पहुंचकर “तुम कौन हो, क्या करने आए हो” कहते हुए विवाद शुरू किया और शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट की।
शिकायत के बाद तत्काल एक्शन
पीड़ित शिक्षक की रिपोर्ट पर बिल्हा थाना में मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 मई को आरोपी निर्मल कुमार कांत को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने घटना को स्वीकार किया, जिसके बाद विधिवत गिरफ्तारी की गई। आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई भी अलग से की गई है।
टीम की सक्रियता से त्वनिष्प एक्शन
पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने तेजी और समन्वय के साथ काम किया, जिससे आरोपी को जल्द पकड़ने में सफलता मिली।





