नयी दिल्ली/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति की है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति से संबंधित घोषणा की।
अधिसूचना के अनुसार, अतिरिक्त न्यायाधीशों न्यायमूर्ति वसीम सादिक नरगल, न्यायमूर्ति राजेश सेखरी और न्यायमूर्ति मोहम्मद यूसुफ वानी को पदोन्नत कर न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
नए नाम के साथ आ रही Tata की ये कार, Maruti Dzire को देगी टक्कर,इंटीरियर में मिलेंगे नए फीचर्स
नए नाम के साथ आ रही Tata की ये कार, Maruti Dzire को देगी टक्कर,इंटीरियर में मिलेंगे नए फीचर्स
टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को नए नाम और अपडेटेड डिजाइन के साथ बाजार में उतारने की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिसूचना में कहा गया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीशों न्यायमूर्ति वसीम सादिक नरगल, न्यायमूर्ति राजेश सेखरी और न्यायमूर्ति मोहम्मद यूसुफ वानी को जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हैं।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी पदोन्नति की घोषणा से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया ‘एक्स’ साझा की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.