बलरामपुर (पृथ्वीलाल केशरी)… बलरामपुर वन मंडल में भृत्य के पद पर सेवाएं दे रहे लिटकू राम 30 सितंबर को अधिवार्षिकी आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर वन मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में वन परिवार ने विदाई समारोह आयोजित किया। वर्षों तक साथ काम करने वाले सहकर्मियों ने उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी।

समारोह में वन मंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी ने लिटकू राम को पेंशन आदेश और अन्य स्वत्वों के भुगतान संबंधी आदेश सौंपे। उन्होंने लिटकू राम की कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव को याद करते हुए स्वस्थ, दीर्घायु और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के बाद वन परिवार ने लिटकू राम को सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाया। सेवा के दौरान साथ रहे सहकर्मियों से विदा लेते समय माहौल भावुक हो गया।

कार्यक्रम में निखिल सक्सेना, सीपी खेस, नबोर लकड़ा, कृष्णा राजवाड़े, रमेश तिवारी, इन्द्रदेव सिंह, बलदेव सिंह, रीता देवी, अरुण यादव, मथुरा दुबे, रामकुमार यादव, अनिल कुजूर, बब्बन तिवारी सहित वन परिवार के सदस्य मौजूद रहे।