क्या आप भी सुबह उठने के बाद सुस्ती और थकान महसूस करते हैं? दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सही खानपान का बहुत बड़ा योगदान होता है।

अगर सुबह उठते ही कमजोरी और आलस महसूस होता है, तो आपको अपनी डाइट में कुछ खास सुपरफूड्स को शामिल करने की जरूरत है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सही पोषण लेने से कुछ ही हफ्तों में इसका असर दिखने लगता है और शरीर दिनभर तरोताजा और ऊर्जावान बना रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ड्राई फ्रूट्स से करें दिन की शुरुआत
एनर्जी लेवल को बूस्ट करने के लिए ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है। सुबह-सुबह बादाम, पिस्ता, अखरोट, चिया सीड्स और कद्दू के बीज का सेवन करने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे दिनभर एक्टिव महसूस किया जा सकता है। ड्राई फ्रूट्स न सिर्फ शरीर की मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को तेज करते हैं बल्कि दिमागी शक्ति को भी बढ़ाते हैं, जिससे पूरे दिन बेहतर फोकस और कंसंट्रेशन बना रहता है।

ब्रेकफास्ट में क्या खाना चाहिए?
सुबह का नाश्ता दिन की शुरुआत का सबसे अहम हिस्सा होता है। ब्रेकफास्ट में पोषक तत्वों से भरपूर दलिया खाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। दलिया शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है और थकान को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, ग्रीन टी या ब्लैक टी भी शरीर को डीटॉक्स करने के साथ-साथ दिनभर फ्रेश और एक्टिव बनाए रखने में सहायक होती है। अंडे का सेवन भी एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। इसमें मौजूद हाई-क्वालिटी प्रोटीन और विटामिन बी शरीर की ताकत को बढ़ाने में मदद करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फलों से बढ़ाएं शरीर की ऊर्जा
अगर आप सुबह उठते ही एनर्जी से भरपूर रहना चाहते हैं, तो फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। सेब, ब्लूबेरी, नाशपाती, केला और संतरा जैसे फल शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं और सुस्ती को दूर करने में मदद करते हैं।

खासतौर पर आंवला एक बेहतरीन सुपरफूड है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है और थकान को दूर करने में कारगर साबित होता है। इसके अलावा, एवोकाडो और मशरूम भी शरीर के एनर्जी लेवल को बूस्ट करने में मदद करते हैं और दिनभर की गतिविधियों के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.