Health Tips/दिल्ली। एक अध्ययन में पाया गया है कि वेस्टर्न डाइट, जिसमें अक्सर नमक, चीनी और वसा की मात्रा अधिक होती है, फेफड़ों में कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है। पिछले कुछ शोधों ने खराब आहार के कारण लीवर तथा अग्न्याशय जैसे अंगों के कैंसर के बीच संबंध को दर्शाया है।

इस प्रकार आहार के दीर्घकालिक प्रभाव का अच्छी तरह से अध्ययन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Mahindra Thar 3 -नई Thar में मिलेगा Roxx वाला स्वैग? लॉन्च से पहले जानें केबिन डिजाइन और फीचर्स में क्या हो सकता है नया
Mahindra Thar 3 -नई Thar में मिलेगा Roxx वाला स्वैग? लॉन्च से पहले जानें केबिन डिजाइन और फीचर्स में क्या हो सकता है नया
Mahindra Thar 3-Door का फेसलिफ्ट जल्द आ सकता है. इसमें Roxx जैसा फ्रंट लुक, नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड केबिन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के उन्नत स्थानिक जैवअणु अनुसंधान केंद्र के एसोसिएट प्रोफेसर और निदेशक रेमन सन ने कहा, “फेफड़ों के कैंसर को पारंपरिक रूप से आहार से संबंधित बीमारी नहीं माना जाता है।” उन्होंने कहा कि जब फेफड़ों के कैंसर की बात आती है, तो इस पर शायद ही कभी चर्चा की जाती है कि आहार इसमें भूमिका निभा सकता है।

नेचर मेटाबॉलिज्म पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, शोधककर्ताओं ने ग्लाइकोजन संचय पर ध्यान केंद्रित किया। जिसमें ग्लूकोज जो एक साधारण शर्करा से बना होता है। यह विभिन्न प्रकार के कैंसर और अन्य बीमारियों में उच्च स्तर पर जमा होता पाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
टाटा और मारुति के गाड़ियों की बढ़ेगी टेंशन? Honda की नई कॉम्पैक्ट SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने
टाटा और मारुति के गाड़ियों की बढ़ेगी टेंशन? Honda की नई कॉम्पैक्ट SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने
Honda 2028 तक भारत में नई सबकॉम्पैक्ट SUV ला सकती है, जो Nexon और Brezza जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रयोगशाला मॉडल और फेफड़ों में ग्लाइकोजन भंडार के कंप्यूटर निर्देशित मॉडल के माध्यम से, शोधकर्ताओं ने दिखाया कि फेफड़ों के कैंसर में ग्लाइकोजन एक ऑन्कोजेनिक मेटाबोलाइट के रूप में कार्य करता है, जो “कैंसर के रोगियों के लिए एक व‍िशाल लॉलीपॉप” के समान है।

कैंसर कोशिकाओं में ग्लाइकोजन जितना अधिक होगा, ट्यूमर उतना ही बड़ा और खतरनाक होगा। संक्षेप में, शोधकर्ताओं ने कहा कि, विशिष्ट वेस्टर्न डाइट ग्लाइकोजन के स्तर को बढ़ाता है और ग्लाइकोजन फेफड़ों के कैंसर के ट्यूमर के विकास के लिए पोषण प्रदान करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
नई Scorpio के लिए तैयार हो जाइए! सब-4 मीटर मॉडल में क्या होगा अलग, जानें डिजाइन से केबिन तक
नई Scorpio के लिए तैयार हो जाइए! सब-4 मीटर मॉडल में क्या होगा अलग, जानें डिजाइन से केबिन तक
टेल लैंप का डिज़ाइन स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-एन जैसा ही दिखता है. विजन एस कॉन्सेप्ट पर आधारित एसयूवी में ब्रांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सन ने धूम्रपान विरोधी अभियान की तरह ही स्वस्थ आहार विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता और नीति-संचालित रणनीतियों पर अधिक जोर देने का आह्वान किया। टीम ने कहा, “पोषक तत्वों से भरपूर आहार को प्राथमिकता देना, सक्रिय जीवनशैली अपनाना और शराब का सेवन कम करना दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए आधारभूत रणनीतियां हैं।”