सूरजपुर/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर द्वारा 27 जुलाई 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेला (प्लेसमेंट कैम्प) का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला लाईवलीहुड कॉलेज पर्री, सूरजपुर में प्रातः 11ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक आयोजित होगा।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं द्वारा कुल 295 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवश्यक दस्तावेज:-

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक योग्य अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की मूल प्रतियां एवं एक-एक सेट छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य:-

अभ्यर्थियों के लिए रोजगार विभाग के पोर्टल https:\\erojgar.cg.gov.in\LandingSite\RojgarMelaList.aspx पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ही अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकेंगे। केवल वही उम्मीदवार रोजगार मेले में शामिल हो पाएंगे, जिन्होंने पूर्व में ऑनलाइन आवेदन किया होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पंजीयन में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर में कार्यालयीन समय के दौरान उपस्थित होकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।