रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के पत्र पर निदेशायल ने राज्य शासन को फाइल सौंप दी हैं। अब माना जा रहा हैं कि जनगणना 2027 की ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को जल्द ही अर्जित अवकाश और मानदेय का भुगतान किया जा सकता है। इसकों लेकर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। नीचे पढ़ें भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ गृह विभाग को जारी पत्र…

”उपरोक्त विषय अंतर्गत छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, रायपुर के पत्र क्रं. छ.ग.क.अ.फे./827, 3/07/2026 निदेशालय को प्राप्त हुआ है। उक्त पत्र में जनगणना 2027 का प्रथम चरण में संलग्न राज्य शासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवकाश एवं मानदेय भुगतान का उल्लेख किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उक्त प्रकरण राज्य शासन के स्तर का है। अतः पत्र मूलतः आपकी ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित है।”

बता दें कि छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने 3 जुलाई को संचालन निदेशक जनगणना संचालन को पत्र लिखा था। पत्र में जनगणना 2027 के कार्य में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों को अर्जित अवकाश और मानदेय राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

”छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, प्रदेश के 135 मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों का प्रतिनिधि संगठन है।

अवगत हो कि, जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 1 मई 2027 से 30 मई 2027 तक भीषण गर्मी एवं लगभग 45 डिग्री तापमान में अत्यंत कठिन परिस्थितियों के बावजूद पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्य का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। अनेक कर्मचारियों ने अपने अवकाश एवं पारिवारिक समय का त्याग कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को प्राथमिकता दी।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यद्यपि शासन द्वारा इस कार्य हेतु मानदेय की व्यवस्था की गई है, किंतु आज दिनांक तक अधिकांश अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानदेय राशि का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। इससे प्रदेश के शासकीय सेवकों में व्यापक असंतोष एवं निराशा का वातावरण निर्मित हो रहा है।

अतः छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से आपका ध्यान निम्न मांगों की ओर आकृष्ट कराया जाता है-

जनगणना 2027 के कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके अतिरिक्त कार्य एवं अवकाश के त्याग को दृष्टिगत रखते हुए विशेष अर्जित अवकाश (Special Earned Leave) प्रदान किया जाए।

2. जनगणना कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मानदेय राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएँ।

3. भविष्य में ऐसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में संलग्न कर्मचारियों को समयबद्ध रूप से मानदेय एवं अन्य देय सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

हमें पूर्ण विश्वास है कि कर्मचारियों के हितों एवं उनके उत्कृष्ट योगदान को ध्यान में रखते हुए उपर्युक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक एवं शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।”